{"_id":"597e084b4f1c1b5c7d8b45fc","slug":"151501431883-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से ब्यास में गिरी महिला,लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से ब्यास में गिरी महिला,लापता
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर सेउबाग में एक महिला का पैर फिसलने से उफनती ब्यास नदी में गिर गई। पुलिस ने दिनभर महिला की तलाश की लेकिन कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। महिला की तलाश में पुलिस की तीन टीमों के साथ प्रशिक्षित राफ्टरों का भी सहयोग लिया गया। जिसके द्वारा सेउबाग से लेकर जिया तक तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने हादसे को लेकर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सेउबाग की रहने वाली 59 साल की दिनेश कुमारी गांव के साथ लगते छरूडू के पास वह पानी भरने आई थी। लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी है। परिजनों को छरूडू स्थित पानी के स्त्रोत के पास पानी को लाया गया बर्तन मिला लेकिन महिला वहीं नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जांच के लिए मौके पहुुंचे कुल्लू थाना के एएसआई कृष्ण लाल ने कहा कि मौके पर महिला के पैर फिसलने के निशान मिले है।
उन्होंने कहा कि पांव फिसलने से ब्यास नदी में गिरी महिला की तलाश पुलिस द्वारा दिनभर की गई। सेउबाग से जिया के तक राफ्ट से भी तलाश की गई जबकि एक टीम ने ब्यास कि किनारों को छान मारा जबकि दो टीमें भुंतर से आगे तलाश में जुटी थी। परंतु कोई भी सफलता नहीं मिली है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि महिला की तलाश के लिए भुंतर, औट तथा पंडोह पुलिस थानों को भी अलर्ट कर दिया है। महिला की तलाश आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने घाटी के लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में कोई भी लोग नदी नालों व भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों की ओर न जाएं।