फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1500 police personnel will be responsible for security during Dussehra festival.

Kullu News: दशहरा महोत्सव में 1500 पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Sat, 27 Sep 2025 06:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 27 Sep 2025 06:37 PM IST
सार

कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव-2025 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1500 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। ड्रोन से निगरानी और ट्रैफिक नाके भी लगाए जाएंगे। प्रशासन ने शटल बस सुविधा और यातायात नियंत्रण के विशेष प्रबंध किए हैं।

विज्ञापन
1500 police personnel will be responsible for security during Dussehra festival.

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय उत्सव के लिए सेक्टरों में बांटा जाएगा शहर, तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन

बजाैरा और रामशिला में लगेंगे ट्रैफिक नाके, ड्रोन से भी रखी जाएगी नजर
शहर में मिलेगी शटल बस सुविधा, जिले की प्रवेश सीमा पर बढ़ेगी चौकसी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दशहरा उत्सव-2025 में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी इस बार 1500 जवानों के हवाले होगी। पुलिस ने 1500 जवानों को ट्रैफिक और कानून व्यवस्था के लिए लगाया है। दशहरा के दौरान किसी तरह की मुश्किल न आए, इसके लिए शहर को सेक्टरों में बांटा जाएगा। हर सेक्टर में सेक्टर ऑफिसर के साथ जवानों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी।
दशहरा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं। किसी तरह की चूक न हो इसके लिए बाकायदा ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। पुलिस कुल्लू जिले की सीमा में प्रवेश करने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। बजाैरा, रामशिला आदि स्थानों पर ट्रैफिक नाके भी लगाए जाएंगे। कुल्लू दशहरा के लिए जवान एक-दो दिन पहले ही कुल्लू पहुंच जाएंगे। इसके बाद इन्हें जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी। दूसरी ओर, भूतनाथ का पुल बंद होने से अखाड़ा बाजार में यातायात दबाव बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष ने दावा किया है कि दशहरा से पहले भूतनाथ पुल को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन दिन-रात कार्य कार्य कर रहा है। कुल्लू सदर के विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि दशहरा के दौरान लोगों की सुविधा के लिए पूर्व की भांति शटल बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। शहर में किसी तरह का जाम न लगे, इसलिए शहर वासियों से अपील है कि उत्सव के दौरान वाहनों का प्रयोग कम करें।
विज्ञापन



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि उत्सव के दौरान पुलिस के लगभग 1500 जवान ट्रैफिक, कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दशहरा को देखते हुए सुरक्षा चाक-चौबंद की है। लोग किसी भी संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति के बारे में पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed