फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   15 texi cought

निजी वाहनों में रोहतांग पर्यटक ले जाते 15 वाहन पकड़ेे

Sun, 29 May 2016 06:55 PM IST
अमर उजाला कुल्लू
अमर उजाला कुल्लू Updated Sun, 29 May 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग में बर्फ के बीच मौज-मस्ती के लिए भी हेराफेरी जारी है। इस बात की भनक लगते ही रविवार को एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने गुलाबा बैरियर में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर रोहतांग जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। एसडीएम की सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

केलांग जाने के लिए सामान्य से अधिक परमिट जारी होने पर एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने रविवार को दिनभर गुलाबा बैरियर में मोर्चा संभाला। इस दौरान उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर रोहतांग जाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। केलांग की परमिशन लेकर रोहतांग घूमकर वापस आने वाले वाहनों का एसडीएम ने चालान किए। एसडीएम ने करीब 20 वाहन एक ही दिन में वापस मनाली लौटते हुए पकड़े। वहीं, एसडीएम ने प्राइवेट वाहनों में पर्यटकों को रोहतांग ले जाते हुए 15 वाहन पकड़े। पूछताछ में पर्यटक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वहीं, कुछ मामलों में पर्यटकों ने अधिक किराया देने की बात भी कबूली। इस पर एसडीएम ने सभी वाहनों के कागजात जब्त किए, जिन्हें कोर्ट में दायर किया जाएगा। रविवार को दबिश के दौरान एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने जंगल में जाकर छानबीन की। इस दौरान मौके से तीन गाड़ियां मिली, लेकिन एसडीएम को देखकर सभी मौके से फरार हो गए। गुलाबा बैरियर में रोके जा रहे पर्यटकों को दलाल के माध्यम से आगे तक भेजने और चुपचाप कुछ दूरी बाद गाड़ी में रोहतांग ले जाने का मामला सामने आया है। मौके पर एसडीएम ने तीनों गाड़ियों के टायरों की हवा निकलवाई और नंबर नोट किए। गाड़ी के मालिकों से अब जबाव-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि रोहतांग जाने के लिए नियमों का ताक पर रखने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed