फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   15 room house burnt to ashes in the shelter of Banjar

Kullu News: बंजार के शरण में 15 कमरों का मकान जलकर राख

Fri, 12 Jan 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 12 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
15 room house burnt to ashes in the shelter of Banjar
बंजार (कुल्लू)। ग्राम पंचायत चनौन के शरण गांव में शुक्रवार दोपहर बाद तीन परिवारों का 15 कमरों का एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग करीब 2:00 बजे लगी।
विज्ञापन


ग्रामीण आग बुझाने के लिए एकत्रित हो गए लेकिन इस बीच मकान में रखा एलपीजी सिलिंडर फट गया। इससे आग पूरे घर में फैल गई। देखते ही देखते मकान राख हो गया। अग्निशमन दल की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सब कुछ जल गया था।
विज्ञापन


यह मकान संयुक्त रूप से तीन परिवारों का था। टेढ़ी सिंह पुत्र लगन चंद, भानु प्रताप और केश्वर नेगी निवासी शरण का मकान काष्ठकुणी शैली में बना था। आग लगने के वक्त परिवार के सभी सदस्य (14) घर से बाहर काम में व्यस्त थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2 बजे मकान में आग लगने से आसपास के लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े। इस बीच सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते पूरा मकान राख के ढेर में बदल गया। ग्रामीणों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की टीम मौके के लिए रवाना हुई लेकिन तब तक पूरा घर जल गया था। घटना के बाद प्रभावित परिवार गहरे सदमे में हैंै। मकान में चल रहा पशु औषधालय और एक राशन की दुकान भी जल गई है।

दमकल चौकी बंजार के प्रभारी मान सिंह ने कहा कि आग की घटना में 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। एसडीएम हेमचंद वर्मा ने कहा कि प्रभावित परिवार को 20,000 फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed