फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   15 roads including Kullu-Kataula, eight transformers closed

कुल्लू-कटौला समेत 15 सड़कें , आठ ट्रांसफार्मर बंद

Mon, 12 Jul 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
15 roads including Kullu-Kataula, eight transformers closed
कुल्लू। जिला कुल्लू में मानसून की मूसलाधार बारिश हुई है। जिले में सोमवार तड़के से दोपहर तक जारी रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुल्लू में भारी बारिश से 15 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध और आठ ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

कुल्लू-मंडी के बीच दो सड़कें अवरुद्ध होने से फिलहाल हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू ने लंबे रूटों पर बस सेवाओं को बंद कर दिया है। बजौरा के पास न्यूल में एक नाले में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई। बाढ़ के मलबे में एक कार व स्कूटी भी दब गई। जेसीबी की सहायता से कार व स्कूटी को निकाला गया। हालांकि नाले में आई बाढ़ से किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं है। ब्यास नदी, पार्वती नदी, सरवरी खड्ड सहित अन्य नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने की अपील की है। नेशनल हाईवे-तीन पर जिया से रामशिला के बीच, भुंतर-मणिकर्ण मार्ग और लगघाटी की सड़कों पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। हालांकि जिला मुख्यालय के सरवरी में सुबह के समय सरवरी खड्ड का पानी झुग्गी की तरफ आ गया। इससे यहां रह रहे प्रवासियों में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पानी कम हो गया। खड्ड में बाढ़ आने की स्थिति में यहां पर जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है। भारी बारिश से हिमाचल पथ परिवहन निगम की चार बसें पाहनाला, कमांद, जठानी और स्जुणी में घंटों तक फंस गई थी। दोपहर बाद जैसे ही बारिश का क्रम रुका तो बसें निकाली गई। अब निगम ने बस चालकों को सड़क की हालत देखकर ही रूट पर चलने को कहा है। पाहनाला में भी नाले ने सड़क पर तबाही मचाई। करीब चार घंटों तक यहां सड़क बंद रही। सड़क को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। उधर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिले में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। खतरे को देखते हुए लोग रात के समय सड़कों पर सफर करने से परहेज करें।
विज्ञापन

भुंतर में झुग्गियों को खाली करवाया खाली
ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद भुंतर में नदी का पानी झुग्गी बस्ती में घुस गया। हादसे की आशंका को देखते हुए आनन फानन में यहां पर प्रशासन ने झुग्गियों को खाली करवाया। ब्यास का पानी झुग्गी बस्ती में कभी भी तबाही मचा सकता है। कुल्लू और भुंतर में ब्यास के किनारे झुग्गियों में कई प्रवासी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुस एक फीट तक पानी
ग्राम पंचायत छैंउर के साथ लगते जच्छनी गांव की कमला देवी के घर में बारिश का पानी घुस गया। पानी की निकासी न होने से यह समस्या आई है। कमला देवी ने कहा कि घर में एक-एक फीट तक पानी भर गया है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कुल्लू आने वाले सैकड़ों वाहन फंसे
नेशनल हाईवे कुल्लू-मंडी और कुल्लू से वाया कटौला मार्ग बंद होने से कुल्लू आने वाले सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने कहा कि सड़क को बहाल करने के प्रयास जारी है। लोगों से अपील की है कि आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। बिना वजह यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed