फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   15 HRTC buses stuck due to rain and snowfall, blackout in Lahaul

Kullu News: बारिश-बर्फबारी से फंसी एचआरटीसी की 15 बसें, लाहौल में ब्लैकआउट

Sun, 03 Mar 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 03 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
15 HRTC buses stuck due to rain and snowfall, blackout in Lahaul
कुल्लू। लाहौल और कुल्लू जिले में बारिश और बर्फबारी के बाद जनजीवन प्रभावित हुआ है। लाहौल में बर्फबारी के बीच बिजली गुल होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। तीन नेशनल हाईवे, कुल्लू और लाहौल में 166 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। कुल्लू और लाहौल जिले में बिजली के 222 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी की 15 बसें ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों में फंसी हैं। रविवार को भी बारिश का क्रम जारी रहा। ऐसे में सड़कों को बहाल करने का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पाया। लाहौल के उदयपुर और सिस्सू में बीआरओ ने मशीनरी लगाकर सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया था लेकिन बर्फबारी के चलते कार्य बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद लाहौल में नॉर्थ पोर्टल से दारचा, दारचा से सरचू, तांदी से कडू नाला सहित 134 संपर्क सड़कें बंद हैं, जबकि कुल्लू जिले में भी 32 सड़कें बाधित हैं। बंजार मंडल में 10, कुल्लू मंडल में 11, मनाली में 7 और निरमंड मंडल में 4 सड़कें शामिल हैं। बर्फबारी के बाद लाहौल में ब्लैकआउट हो गया है। लाहौल में बिजली के 186 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। तीन दिनाें से घाटी में हो रही बर्फबारी के चलते लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं जबकि कुल्लू जिले में कुल 36 ट्रांसफार्मर बंद हैं। कुल्लू मंडल में 18, मनाली मंडल के तहत आने वाले हामटा में 5, ओल्ड मनाली में 7, सोलंग में 1, थलौट मंडल के तहत आने वाले गुशैणी में 4, फार्श में 1 ट्रांसफार्मर बाधित है। इससे कई गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। रविवार को निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। बर्फबारी के बाद तापमान काफी लुढ़क गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। विभागों को बिजली, पानी, सड़कों को बहाल रखने के निर्देश दिए गए हैं।
-अश्वनी कुमार, एडीएम कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed