फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   145 roads closed, 50 villages blacked out, drinking water schemes jammed

145 सड़कें बंद, 50 गांवों में ब्लैक आउट, पेयजल योजनाएं जाम

Sat, 08 Jan 2022 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
145 roads closed, 50 villages blacked out, drinking water schemes jammed
कुल्लू/केलांग। लाहौल और कुल्लू जिले में बर्फबारी के बाद दो एनएच समेत 145 सड़कों पर यातायात प्रभावित हो गया है। इन सड़कों पर बसों के पहिये थम गए हैं। इसमें एनएच-03 मनाली-केलांग और औट-लूहरी एनएच 305 शामिल हैं।
विज्ञापन

कई सड़कों पर बर्फ गिरने और फिसलन बढ़ने से एचआरटीसी व निजी ऑपरेटरों ने बस सेवा को बंद रखा। खुले मार्गों पर बसें रोजाना की तरह चलती रही। शुक्रवार रात से लाहौल और कुल्लू में हुई बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ग्रामीण का जनजीवन पटरी से उतर गया। केलांग-मनाली एनएच बहाल होने के बाद फिर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया।
विज्ञापन

हालांकि बीआरओ और लोक निर्माण विभाग मार्गों को बहाल करने में जुटे हैं। बर्फ ज्यादा होने से बंद मार्गों को बहाल करने में समय लग रहा है। इसके अलावा कड़ाके की ठंड से कई पेयजल योजनाएं भी जाम हो गई हैं। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। बता दें कि लाहौल और कुल्लू जिले में बर्फबारी व बारिश से बस सेवा पांच दिनों से बंद है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। तंदूर व हीटरों को जलाकर ठंड से बच रहे हैं। ज्यादा बर्फ गिरने के कारण कई क्षेत्रों में लोग बर्फ को घरों की छत से हटाते दिखे। उधर, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बर्फबारी से ठप पड़े मार्गों को बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से सड़कें बनी तालाब, चलना मुश्किल
कुल्लू जिले में भारी बारिश से सड़कें तालाब बन गई। राहगीरों व लोगों को चलना मुश्किल हो गया है। निकासी नालियां बंद होने से सारा गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। वाहनों के छींटे लोगों के कपड़ों पर गिरते रहे। भुंतर, मनाली, बंजार समेत अन्य शहर में यही समस्या रही। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बर्फबारी से बंद मार्गों को बहाल करने का कार्य चला है। जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग बहाल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed