फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पर्यटन सीजन से पहले ही जाम होने लगी मनाली

पर्यटन सीजन से पहले ही जाम होने लगी मनाली

Sat, 23 Mar 2019 07:18 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 23 Mar 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन सीजन से पहले ही जाम होने लगी मनाली
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन स्थल मनाली सीजन से पहले ही जाम होने लगी है। शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों के साथ अंदरूनी मार्ग भी जाम होने लगे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों, सैलानियों के साथ स्कूली बच्चों को भी भुगतना पड़ रहा है। बीआरओ सहित एनएच अथॉरिटी की अनदेखी से मनाली का ट्रैफिक रेंगता हुआ नजर आ रहा है।

सुबह से शाम तक शहर में लोगों को जाम से परेशान होना पड़ रहा है। इससे कई बार विद्यार्थी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं। शाम के समय स्कूल से छुट्टी होने बाद भी उन्हें जाम से परेशान होना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या पलचान से मनाली के बीच आ रही है। यहां से मनाली पढ़ने जाने वाले बच्चों को बसों में घंटों तक लंबे जाम में फंसना पड़ रहा है। सैलानी भी होटल से निकलते ही जाम में फंस रहे हैं। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे के साथ कुल्लू-मनाली वामतट, मनाली-पलचान, मनाली-क्लब हाउस, मनाली-हिडिंबा माता, मनाली-बशिष्ठ, रांगड़ी-मनाली और मनाली-अलेउ सड़क पर जाम विकराल होने लगा है। मनाली से नेहरूकुंड तक हालात अभी सामान्य नहीं हैं। सितंबर माह में ब्यास नदी में आई बाढ़ से ब्यास पुल के पास क्षतिग्रस्त हुई सड़क अभी तक भी ठीक नहीं हो पाई है। इस वजह से भी भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है। सड़क तंग होने से बड़े वाहन जोखिम उठाकर आरपार हो रहे हैं। मनाली निवासी शलेंद्र शर्मा, श्याम ठाकुर, राकेश सोनी व हेमराज मेहरा ने कहा कि सड़कों की खराब हालत से जाम लग रहा है। कई जगह पर सड़क बह जाने से वन-वे ही रह गई है। मनाली होटल एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने बताया कि मनाली में फोरलेन का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। जो स्थान आवश्यक है, वहां पर एनएचएआई गंभीरता से कार्य नहीं कर रहा है। एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने कहा ट्रैफिक सुचारु रखने को पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed