फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अंतरराष्ट्रीय कंपनी करेगी भूतनाथ पुल की मरम्मत

अंतरराष्ट्रीय कंपनी करेगी भूतनाथ पुल की मरम्मत

Sat, 19 Jan 2019 07:38 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 19 Jan 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कंपनी करेगी भूतनाथ पुल की मरम्मत
भूतनाथ पुल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। दो हफ्ते से आवाजाही के लिए बंद भूतनाथ पुल की मरम्मत अब अंतरराष्ट्रीय कंपनी करेगी। इसके तहत कंपनी के एक्सपर्ट पुल के निरीक्षण के लिए 23 जनवरी को कुल्लू पहुंचेंगे। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय एफपीटीसीसी कंपनी पुल का मरम्मत भी करेगी। दस करोड़ की लागत से बना भूतनाथ पुल पांच साल के भीतर ही बीचोंबीच से झुक गया है। इससे पुल निर्माण को लेकर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं।
हालांकि लोनिवि ने एहतियात के तौर पर पांच जनवरी से पुल पर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी है। ऐसे में लोगों को जिला मुख्यालय ढालपुर आने के लिए दो किलोमीटर तक पैदल आना पड़ रहा है। भूतनाथ में ब्यास नदी पर बने पुल में आई दरारें और झुकाव से लोनिवि विभाग में हड़कंप मच गया है। लोनिवि की प्रारंभिक जांच में पुल के झुकाव का कारण वामतट की तरफ से मिट्टी का धंसना बताया जा रहा है। दो दिन पूर्व लोनिवि ने दिल्ली से बुलाए एक्सपर्ट अलोक पांडे से भी निरीक्षण करवाया गया है, जो जल्द ही लोनिवि को अपनी रिपोर्ट देंगे। उधर, लोनिवि कुल्लू के अधिशासी अभियंता केके शर्मा ने कहा कि पुल के निरीक्षण के लिए 23 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय एफपीटीसीसी कंपनी के एक्सपर्ट आ रहे हैं। इसके बाद यही कंपनी पुल का मरम्मत कार्य भी करेगी।
विज्ञापन


ठेकेदार, डिजाइनर को किया था तलब
कुल्लू। भूतनाथ पुल में आई दरारें व झुकाव से मचे हड़कंप से लोनिवि ने पुल का निर्माण करने वाले ठेकेदार व डिजाइनर को तलब किया था। साथ ही विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा था। ठेकेदारे व डिजाइनर ने जवाब दे दिया है और पुल का निर्माण पूरी पारदर्शिता केे साथ करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो करोड़ में दो माह में बनेगा बैली ब्रिज
कुल्लू। भूतनाथ पुल को बंद करने के बाद लोनिवि अब विकल्प के तौर पर अखाड़ा बाजार में ब्यास नदी पर बैली ब्रिज का निर्माण कर रही है। शुक्रवार से इसका काम भी शुरू कर दिया है। अधिशासी अभियंता केके शर्मा ने कहा कि पुल दो माह में बनकर तैयार होगा। भूतनाथ पुल की मरम्मत होने पर इस पुल को यहां से हटाकर दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed