{"_id":"5c07da37bdec224163422643","slug":"141544018487-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सड़कों पर उतरे ग्रामीण
Updated Wed, 05 Dec 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। सीएचसी सैंज में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर घाटी के लोगों ने सरकार व विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जनप्रतिनिधियों, संगठनों ने बुधवार को सैंज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सैंज बाजार से अस्पताल तक रैली निकाली गई। सरकार की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि अगर सैंज अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पद नहीं भरे गए व रात्रि सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई तो संघर्ष समिति की ओर से सैंज में आने वाले मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। सरकार सैंज की जनता के साथ भेदभाव कर रही है। अभी संघर्ष समिति ने केवल एक दिन का धरना प्रदर्शन किया है। पांच दिन के अंदर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 10 से 16 दिसंबर सैंज की जनता के साथ भूख हड़ताल की जाएगी। किसान सभा के अध्यक्ष शेर सिंह नेगी ने कहा कि पिछले कई सालों से सीएचसी सैंज में डॉक्टरों के खाली पद हैं। कई मरीजों को उपचार के लिए 50 किलोमीटर दूर कुल्लू अस्पताल जाना पड़ रहा है। किसान सभा के सचिव नारायण चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार को इसका खामियाजा 2019 में भुगतना पड़ेगा। सैंज अस्पताल के अंतर्गत 15 पंचायतों में 25000 की आबादी आती है। सैंज अस्पताल पांच करोड़ की लागत से बना है। लेकिन सुविधा उपलब्ध करवाने में सरकार असमर्थ रही है। नेता जनता को झूठे आश्वासन देकर लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। चेेताया है कि मांगे पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान मोती राम पालसरा, लाल दास, महिला मंडल प्रधान मालती देवी, सवित्रा देवी, युवक मंडल प्रधान ओमदत्त, मोती राम कटवाल, राजीव गांधी पंचायती संगठन के हेमराज शर्मा, लुदर सिंह, रूम सिंह, वरुण, मोहित, पवन कुमार, अविनाश, होतम राम, लाल सिंह, हरनाम सिंह, रोहित, वीर सिंह, कृष्ण, दुर्गा सिंह, संजू बजीर, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार, यशपाल, अरविंद सिंह, गविश शर्मा, लोकराज आदि मौजूद रहे।