फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   प्रदेश में चरमराई शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं:सुंदर ठाकुर

प्रदेश में चरमराई शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं:सुंदर ठाकुर

Sun, 10 Jun 2018 09:27 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में चरमराई शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं:सुंदर ठाकुर
प्रदेश में चरमराई शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी की बैठक में बोले सदर विधायक
कहा- मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कांग्रेस कमेटी कुल्लू की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। विधायक सुदंर सिंह ठाकुर ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। इस दौरान सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर विशेष रुप से उपस्थित रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। 6 माह के भीतर कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल व सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरा जाए। आज पानी की समस्या विकराल रुप धारण कर रही है। जल्द ही पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। केंद्र सरकार केवल जुमलों की ही सरकार बन कर रह गई है। देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। महिला व युवक मंडलों को विधायक द्वारा जो सामान दिया जा रहा है इसमें पूर्व विधायक व कुछ भाजपा नेता अड़चन डाल रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सर्कल प्रधान शिलीहार सुख राम, प्रधान दनोगी पंचायत जीवन ठाकुर, बूथ अध्यक्ष धारा सूरत राम, तीखू राम, बीडीसी सदस्य तुले राम, पूर्व बीडीसी पुईद चंदे राम, पूर्व प्रधान मलाणा दिले राम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हीरा लाल पुजारी, प्रदेश इंटक महासचिव जवाहर शर्मा, इंद्र सिंह, गुप्त राम, इंद्रा देवी वार्ड सदस्य मलाणा, युवा सर्कल अध्यक्ष खराहल जगन्नाथ ठाकुर, उपप्रधान न्योली पंचायत भूपेंद्र ठाकुर, पार्षद कुब्जा ठाकुर, पूजा देवी, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष उष्मज शर्मा, बंतो चौधरी, सोशल मीडिया इंचार्ज खराहल गोपाल ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक कुल्लू चेतन ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी कुल्लू राजेश शानू, सोशल मीडिया इंजार्च कुल्लू रणजीत महंत आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed