फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी कुल्लू घाटी

बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी कुल्लू घाटी

Tue, 13 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी कुल्लू घाटी
बम-बम भोले के जयकारों
विज्ञापन

से गूंज उठी कुल्लू घाटी
जिला के शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का हुजूम
मंदिरों में महादेव के दर्शनों के लिए लगी लंबी कतारें
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। महाशिवरात्रि का पर्व जिला में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। शिवरात्रि पर्व के मौके पर समूची कुल्लू घाटी भोले के जयकारों के गूंज उठी। जिला के प्रसिद्ध बिजली महादेव मंदिर, कुल्लू शहर के भूतनाथ मंदिर, बजौरा स्थित शिव मंदिर, सियाली महादेव मंदिर, गौरी शंकर मंदिर दशाल, बुंगडू महादेव, लरांई महादेव मंदिर, मणिकर्ण स्थित शिव मंदिर में महादेव के दर्शनों के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा। महादेव के दर्शनों के लिए श्रद्धालु दिनभर कतारों में खड़े रहे। दिनभर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर भी खूब चलता रहा। मंदिर में होने वाले जयकारों और भजन कीर्तन से माहौल देवमयी बना रहा।
बिजली महादेव मंदिर में दर्शनों को आए भूपेंद्र ठाकुर, रोहित कुमार, अमित चौधरी, ज्ञान चंद, दीपू और पोषू राम के अनुसार हिंदू शास्त्रों में महाशिवरात्रि का खास महत्व है। इस दिन उपवास रखने और शिवजी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सारे कष्टों को भोलेनाथ हर लेते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर में दर्शनों को आए हैं। महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास और देवपरंपरा के साथ मनाया गया। भक्तों ने शिव की महिमा का बखान भजन-कीर्तन कर किया। श्रद्धालु शिव की भक्ति में लीन होकर खूब झूमे। इधर देर शाम कुल्लू शहर के भूतनाथ स्थित मंगलेश्वर महादेव से मिलने कुल्लू के देवता पहुंचे। बुधवार को सरवरी में मेले का आयोजन शुरू होगा।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि शिवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के खास इंतजाम किए गए थे। उधर मणिकर्ण घाटी के चौहखी गांव और मणिकर्ण में भी शिवरात्रि हर्षोल्लास से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed