{"_id":"5a3689404f1c1bb34a8b6c7a","slug":"141513523520-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश और मीना को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश और मीना को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष वीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है। गुरु का स्थान माता-पिता से भी ऊंचा होता है। इसलिए हमेशा अपने गुरुजनों का आदर सत्कार करना चाहिए। स्कूल के उप प्रधानाचार्य कृष्ण लाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वर्षभर स्कूल में हुई गतिविधियों का ब्योरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। ओ नंदी के वीरा गीत पर विद्यार्थियों ने नृत्य कर अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कुल्लवी नाटी और लाहौली नृत्य पेश कर विद्यार्थियों ने संस्कृति की शानदार झलक पेश की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को अभिभावकों ने भी खूब सराहा। स्कूल में प्रवक्ता चंद्रकांता परमार ने कहा कि समारोह में पढ़ाई, खेलों और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मनीष, राहुल, सुनील, दीपा, प्रकाश, गीता, ममता, आशिता, नेहा, अमन, प्रेमलता, करण, राजेश, निहाल, विशन, मीना, गीता, ममता, रीना, प्रेमलता, अमन, मोनिका को इस दौरान सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ स्काउट और गाइड का खिताब अमरदीप और रीना को दिया गया। जबकि, स्कूल के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब महेश और मीना ने हासिल किया। स्कूल में सर्वश्रेष्ठ सदन का खिताब भगत सिंह सदन को दिया गया।