फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सिंचाई योजनाएं तो बनी, खेत फिर भी सूखे

सिंचाई योजनाएं तो बनी, खेत फिर भी सूखे

Sun, 22 Oct 2017 09:58 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई योजनाएं तो बनी, खेत फिर भी सूखे
सिंचाई योजनाएं तो बनीं, खेत फिर भी रहे सूखे
विज्ञापन

न्योली-थरमाण और उठाऊ सिंचाई योजना अनदेखी की शिकार
चुनाव में राजनीतिक दलों के नेताओं के मिलते हैं महज दिलासे
अमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। खराहल घाटी के लिए दो बड़ी सिंचाई योजनाओं के बावजूद किसानों के खेतों तक पानी भरपूर मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। खराहल की पांच पंचायतों के दर्जनों गांवों के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों के अनुसार न्योली-थरमाण और खराहल बारी उठाऊ सिंचाई योजना का पानी कब खेतों को मुहैया होगा, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
आईपीएच विभाग ने न्योली-थरमाण उठाउ सिंचाई योजना का निर्माण 1989-90 में किया था, लेकिन वर्तमान में यह योजना अनदेखी का दंश झेल रही है। योजना में कूहलें जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हैैं। ऐसे में इलाके के खेतों तक पानी भरपूर मात्रा न मिलने से खेत बंजर हो रहे हैं। पांच वर्षों में किसी भी राजनीतिक दल के नुमाइंदों ने इस समस्या को हल करने की जहमत नहीं उठाई। वहीं, खराहल बारी उठाऊ योजना कागजों में तो 325 हेक्टेयर भूमि सिंचित कर रही है, लेकिन धरातल पर कुछ और ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि इस योजना के निर्माण के लिए सरकार ने पौने चार करोड़ से ज्यादा पैसा खर्च किया है। मगर अभी तक किसानों व बागवानों को इस का प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिल पा रहा है। बिना पानी के सैकड़ों बीघा भूमि बंजर होती जा रही है। घाटी के किसान अमित, अनूप कुमार, रोशन, महेश, अशोक, राम चंद, चमन कुमार, रमेश, महेंद्र, देवराज तथा कमल आदि का कहना है कि खराहल घाटी के लिए सरकार ने दो बड़ी सिंचाई योजनाएं तो बनाई हैं, लेकिन किसान के खेतों तक पानी भरपूर मात्रा में नहीं पहुंच पा रहा है। चुनावी वक्त पर तो नेता आश्वासन देते हैं लेकिन बाद में इस ओर गंभीरता नहीं दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता सेस राम आजाद ने बताया कि खराहल बारी सिंचाई योजना पर पौने तीन करोड़ खर्च हुए हैं। 325 हेक्टेयर भूमि को पानी उपलब्ध कर रही है। न्योली-थरमाण उठाउ सिंचाई योजना को नए सिरे से मरम्मत के लिए एक करोड़ पचासी लाख का एस्टीमेट भेजा है। स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू किया जाएगा।


कांग्रेस की देन है सिंचाई योजना
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुंदर ठाकुर कहते हैं कि खराहल के दो बड़ी सिंचाई योजना कांग्रेस की देन है। दोनों योजना के निर्माण के लिए करोड़ों सीएम ने मुहैया करवाएं है। दोबारा सता में आने पर खामियों को दुरूस्त किया जाएगा।

विशेष योजना के तहत किया जाएग दुरूस्त
भाजपा के प्रत्याशी महेश्वर सिंह ने कहा कि सता में आने पर विशेष योजना के तहत इन सिंचाई योजना की मरम्मत करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed