फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बड़े नेताओं के दबाव से अटके कुल्लू व मनाली के टिकट

बड़े नेताओं के दबाव से अटके कुल्लू व मनाली के टिकट

Sat, 21 Oct 2017 10:13 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
बड़े नेताओं के दबाव से अटके कुल्लू व मनाली के टिकट
Kullu City
कुल्लू। कुल्लू और मनाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस टिकट पर पेंच होने से कई नेताओं की नींद उड़ गई है। बड़े नेताओं के दबाव के चलते दोनों ही जगहों के टिकट अटके हुए हैं। टिकट के लिए लड़ाई लंबी होती जा रही है। वहीं, कांग्रेस से बाहर चल रहे धर्मवीर धामी ने भी अपना नामांकन रोक दिया है। बंजार और आनी से कांग्रेस ने नए चेहरों पर दांव खेला है। जबकि कुल्लू व मनाली से भी नए चेहरे काफी सशक्त है। जिन पर भी कांग्रेस दांव खेल सकती है। दोनों ही जगहों के लिए हाईकमान इन दिनों मंथन कर रही है।
विज्ञापन

बंजार से आदित्य विक्रम सिंह व आनी से बंसी लाल नए चेहरे हैं। जबकि कुल्लू से अरूण शर्मा और मनाली से हरि चंद शर्मा नए चेहरे हैं। अरूण शर्मा हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के करीबी हैं। वहीं हरि चंद शर्मा वीरभद्र सिंह खेमे से हैं। दावेदारों के करीबी हाईकमान से टिकट की जंग इन दिनों लड़ रहे हैं। दोनों टिकटों पर एक साथ कई बड़े नेताओं का दबाव होने से पेंच फंसा हुआ है। एक ही जगह पर अपने समर्थित उम्मीदवारों को लाने के चक्कर में हो रही देरी से अब कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन

हालांकि कुल्लू सीट के लिए पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अरूण शर्मा व सुंदर सिंह ठाकुर दौड़ में हैं। जबकि मनाली सीट से कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवनेश्वर गौड़ व हरि चंद शर्मा टिकट के दावेेदार हैं। वहीं, कांग्रेस से बाहर चल रहे मनाली विकास मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी भी टिकट की आस रखे हुए हैं। कांग्रेस का टिकट फाइनल न होने के कारण अभी तक उन्होंने बतौर आजाद उम्मीदवार भी नामांकन नहीं भरा है। बंजार विस क्षेत्र से टिकटार्थी आदित्य विक्रम सिंह सीएम वीरभद्र सिंह के गुट के माने जाते हैं। वह पूर्व मंत्री स्व. कर्ण सिंह के पुत्र हैं और वर्तमान में मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष हैं। जबकि बंसी लाल कांग्रेस सेवा दल आनी के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए चेहरे को टिकट देने से संगठन में उथल-पुथल मच गई है। अंदरखाते नए चेहरों को टिकट देने का विरोध चल रहा है। बंजार की राजनीति में स्थानीय व्यक्ति को टिकट देने का समर्थन किया जा रहा है। जबकि टिकट कुल्लू से संबंध रखने वाले आदित्य को मिला है। उधर, आनी विस क्षेत्र से वर्तमान विधायक खूब राम का नाम टिकट सूची से गायब है। जिससे उनके समर्थक खासे नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed