{"_id":"68d42c7c6fec9e37860be3a9","slug":"14-posts-of-anganwadi-workers-and-assistants-will-be-filled-kullu-news-c-89-1-klu1001-157790-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरेंगे 14 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरेंगे 14 पद
Wed, 24 Sep 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
14 अक्तूबर तक कार्यालय में कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिका के 14 पद भरे जाएंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के इन खाली पदों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। आंगनबाडी केंद्र सरंडी और धाउगी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सांधा, तून, वार्ड-चार बंजार, धामन, हुरला, बनैहणी, सल्हाणु, श्रेढा, करटाह, बरशांगड़, शाकटी, बजाहरा में सहायिका का पद खाली है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी बंजार चंपा देवी ने कहा कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर क्षेत्र से संबंधित होनी चाहिए। आवेदक की पारिवारिक आय 50000 रुपये सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक बाल विकास परियोजना कार्यालय में अपना आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। विस्तृत जानकारी आंगनबाड़ी केंद्र, संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय और बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। संवाद