{"_id":"6a89daa14f1d7cf7450a9231","slug":"132-farmers-will-benefit-from-the-phaltnal-irrigation-scheme-kullu-news-c-89-1-ssml1015-184790-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फलटनाल सिंचाई योजना का 132 किसानों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फलटनाल सिंचाई योजना का 132 किसानों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। विकास खंड कुल्लू की ग्राम पंचायत हाट के 132 किसान परिवारों को फलटनाल बहाव सिंचाई योजना का लाभ मिलेगा। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (जाइका) चरण-दो के तहत निर्मित इस सिंचाई योजना का शनिवार को शुभारंभ कर किसानों को हस्तांतरित किया गया।
राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई के मुख्य सलाहकार बलजीत सिंह संधु ने प्रधान कृषक विकास संघ देवभूमि एग्री एसोसिएशन के अध्यक्ष निम्मे राम और लाभार्थी किसानों की मौजूदगी में योजना का शुभारंभ किया। योजना के निर्माण पर 75.05 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इससे करीब 37.15 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और 132 किसान परिवार लाभान्वित होंगे।
बलजीत सिंह संधु ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक, फसल विविधीकरण और सामूहिक प्रयासों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कुल्लू जिले में जल्द ही नर्सरी पौधों के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। पहाड़ी क्षेत्रों में सिंचाई जल की उपलब्धता खेती के लिए बड़ी चुनौती है। जाइका परियोजना के माध्यम से सिंचाई ढांचे के विकास के साथ किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उपपरियोजना निदेशक डॉ. राजेश ने कहा कि फलटनाल सिंचाई योजना क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा है। सिंचाई सुविधा मिलने से किसान पारंपरिक फसलों तक सीमित रहने के बजाय फसल विविधीकरण के साथ उच्च मूल्य वाली कृषि और बागवानी फसलों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक मंडी डॉ. हेमराज वर्मा, खंड परियोजना प्रबंधक कुल्लू डॉ. जयंत रत्ना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद