{"_id":"5ca4b600bdec2214593a9b52","slug":"131554298368-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार के सात वार्ड के लोगों को अगले दो दिनों तक पेयजल को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बंजार के लिए पेयजल सप्लाई मुहैया करवाने वाले पाइप लाइन की मरम्मत की जानी है। इसके चलते वीरवार और शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
हालांकि विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस दौरान लोगों को किसी अन्य विकल्प स्रोत से पेयजल आपूर्ति होगी या नहीं। ऐसे में लोगों को दिक्कतें पेश आएंगी। उधर, इस संबंध में आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता जसविंद्र ठाकुर ने कहा कि बंजार शहर की स्कीम की मरम्मत की जाएगी। जिभी से बंजार तक मरम्मत कार्य वीरवार और शुक्रवार को होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।