{"_id":"5c8cfeb3bdec2213ef2d1aa8","slug":"131552744115-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल में नकल करते पकड़े छह विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल में नकल करते पकड़े छह विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बार्षिक परीक्षाओं को दौर चल रहा है। परीक्षा केंद्रों में नकल भी धड़ल्ले से चल रही है। तहसीलदार विपिन शर्मा की अगुवाई में शनिवार को उड़नदस्ते ने बंजार के एक निजी स्कूल में दबिश देकर सात विद्यार्थियों के केस बनाए। इतना ही एक विद्यार्थी का मोबाइल भी चालू हालत में मिला है।
उड़नदस्ते ने हिस्ट्री व फिजिक्स के पेपर में बारहवीं के सात छात्रों को नकल करते पकड़ा। ऐसे में अब सवाल उठ गया है कि अगर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ली जा रही है तो किसके इशारे पर परीक्षा केंद्रों में नकल चल रही है। इसके बाद उड़नदस्ते ने बंजार उपमंडल के सरकारी स्कूल में भी चेकिंग की। हालांकि यहां पर छात्रों के पास से ऐसी कोई भी सामग्री बरामद नहीं हुई। उधर, इस संबंध में तहसीलदार बंजार विपिन शर्मा ने कहा कि बंजार के एक निजी स्कूल में छह छात्रों पर नकल करते हुए व एक छात्र के पास मोबाइल चालू हालत में मिला है। मोबाइल जब्त करते हुए सात छात्रों पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। उड़न दस्ते की टीम रोजाना नकलची छात्रों पर नजर रखेगी।