{"_id":"5c811e6ebdec22140966cd5a","slug":"131551965806-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच करोड़ से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच करोड़ से बनेगी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। गड़सा घाटी के गांव ठेला में 5 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाली छानीआगे-सीस सड़क का वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि करीब पौने आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क का कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा तथा इससे घाटी के दुर्गम गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।
घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए यहां एक नेचर पार्क विकसित किया जाएगा तथा घाटी में पैराग्लाइडिंग व अन्य साहसिक खेल गतिविधियों की संभावना तलाशी जाएगी। वन मंत्री ने कोठी के रास्ते व सामुदायिक भवन के लिए दो लाख रुपये, महिला मंडल रोगणा को 25 हजार, महिला मंडल भवन खारका को एक लाख, जेष्ठा के श्मशान घाट के लिए मनरेगा के तहत दस लाख और ठेला स्कूल की चारदीवारी एवं खेल मैदान के लिए भी राशि का प्रावधान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पारली पंचायत में विद्युत संचालित स्पैन लगाया जाएगा और जेष्ठा में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। जेष्ठा की एक अन्य सड़क की फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने ऋषि युवक मंडल के लिए खेलों का सामान उपलब्ध करवाने तथा भुंतर भलाण बस के रूट को बढ़ाने की घोषणा भी की। मंत्री ने 136 महिलाओं को हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनेक्शन भी वितरित किए। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत अभी तक कुल्लू जिला की करीब 6400 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके अलावा हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के माध्यम से भी जिला की 8000 महिलाओं को रसोई गैस प्रदान की जा चुकी है। इस दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, जिला परिषद सदस्य हितेश्वर सिंह और ग्राम पंचायत पारली के प्रधान किशन चंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत, जिला सचिव पृथ्वी पाल, बीडीसी उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर आदि मौजूद रहे।