फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शैंशर को मिला आयुर्वेदिक औषधालय भवन

शैंशर को मिला आयुर्वेदिक औषधालय भवन

Fri, 30 Nov 2018 07:47 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
शैंशर को मिला आयुर्वेदिक औषधालय भवन
लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

न्यूली (कुल्लू)। विधायक सुरेंद्र शौरी ने आयुर्वेदिक औषधालय शैंशर के भवन का लोकार्पण किया। विधायक ने बारह लाख से बने आयुर्वेदिक औषधालय खुलने पर देहुरीधार वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरी सैंज घाटी का भी सर्वांगीण विकास किया गया है। सैंज में मुख्यमंत्री लोकभवन के लिए 30 लाख रुपये आ गए हैं। हालांकि यह भवन 45 लाख से तैयार होगा।

सैंज बाजार को जोड़ने वाला पुल तैयार हो गया है। पुलिस चौकी को पुलिस थाना बनाया जा रहा है। बस स्टैंड का कार्य भी जल्द होने वाला है। सैंज में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सैंज घाटी का नाम विश्व पर्यटन मानचित्र पर हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शांघड़ में नेचर पार्क के लिए पहली किस्त 25 लाख विभाग को आ चुकी है। सैंज कॉलेज के भवन का कार्य शीघ्र होगा। बूथ अध्यक्ष तीर्थ राम ने विधायक से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मांग रखी और विधायक ने पांच लाख और उषा माता भवन के लिए एक लाख की घोषणा की। इस दौरान राम किशोर, यानदत्त, राम सरण, मोहर सिंह, वलबीर सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनबारी लाल ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बंजार चमन लाल, भाजपा उपाध्यक्ष ज्ञान चौहान, सचिव लक्ष्मण, वेद राम, बॉबी, रामलाल, मोहित सिंह, प्रधान देहुरीधार निर्मला, उप प्रधान भगत राम, हेमराज पालसरा, जगदीश, घुगरमल, रोशन लाल, मीने राम, परिदत्त, गुड्डू राम, चेत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed