फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बागियों की वापसी मंजूर नहीं : कांग्रेस

बागियों की वापसी मंजूर नहीं : कांग्रेस

Thu, 30 Aug 2018 10:02 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
बागियों की वापसी मंजूर नहीं : कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक वीरवार को उदयपुर में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला पार्टी अध्यक्ष ज्ञालसन ठाकुर ने की। उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं को 30 अगस्त तक सभी बूथों से 10-10 बूथ कार्यकर्ताओं नाम डीसीसी को भेजने का आदेश दिए।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ बगावत करने वालों को पार्टी में वापस नहीं लेने का एकजुटता से प्रस्ताव पास कर पीसीसी को भेजने के लिए अपनी सहमति दी। कहा कि यदि कोई बागी कार्यकर्ता को यदि पार्टी में शामिल करना है तो बूथ कार्यकर्ताओं की पहले सहमति लेनी होगी और नए सिरे से सदस्यता ग्रहण करने से पहले पार्टी की वफादारी के प्रति शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा। कहा कि जिला कांग्रेस पार्टी में अब गुटबाजी को बढ़ावा देने वालों को पार्टी में नहीं रखा जाएगा और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। ज्ञालसन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल किसी भी समय जिला का दौरा कर सकती हैं और सभी बूथ कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगी। बैठक में पूर्व डीसीसी अध्यक्ष एवं प्रदेश पीसीसी के सचिव नोरबू बौद्ध, केलांग ब्लॉक अध्यक्ष नोरबू पांस, ही राम गौड़ ने संगठन की मजबूत का आह्वान किया। जिले में कांग्रेस को और मजबूत करने के लिए नए व योग्य लोगों को पार्टी में जोड़ा जाए। बैठक में कमेटी ने प्रस्ताव पारित कर उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जगह योग्य कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी देने के लिए सप्ताह के भीतर नाम संबंधी सुझाव देने का आदेश भी दिया। जिला से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और एनएसयूआई अध्यक्ष के रिक्त पद को भी जल्द भरने के लिए पीसीसी व प्रदेश युकां अध्यक्ष को लिखा गया। बैठक में सरकार से मांग की कि जिले में बीएसएनएल की लचर सेवाओं को सप्ताह के भीतर ठीक नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। त्रिलोकनाथ मंदिर चोरी मामले में आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए एसडीएम से आग्रह किया गया। बैठक में पार्टी के प्रवक्ता अनिल, रामलाल, बलबीर लष्पा, राजू ठाकुर, राम कृष्ण हेगड़े, जगदीश, सोमदेव योकी, शेर चंद, प्रेम जीत, गणेश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed