फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ज्येष्ठ संक्रांति को रघुपुरगढ़ पहुंचे श्रृंगाऋषि घियागी

ज्येष्ठ संक्रांति को रघुपुरगढ़ पहुंचे श्रृंगाऋषि घियागी

Sun, 13 May 2018 09:48 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
ज्येष्ठ संक्रांति को रघुपुरगढ़ पहुंचे श्रृंगाऋषि घियागी
रघुपुरगढ़ पहुंचे शृंगा ऋषि घियागी
विज्ञापन

कुल्लू। बंजार घाटी के देवता शृंगा ऋषि घियागी रविवार को सालों पुरानी परंपरा निभाने 10500 फुट ऊंचे धार्मिक एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रघुपुरगढ़ रवाना हुए। दोपहर बाद देवता शृंगा ऋषि घियागी के मुख्य दो मोहरे, छत्र और अन्य निशान पूरे लाव लश्कर के साथ रघुपुरगढ़ पहुंचे जहां पहले से ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवता का स्वागत किया।

ढोल नगाड़ों के साथ देवता पूरे लाव लश्कर के साथ रघुपुरगढ़ पहुंचे। जहां रातभर नाच-गान का दौर चलता रहेगा। सोमवार को ज्येष्ठ संक्रांति के अवसर पर देवता यहां अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। देवता के भंडारी चेत राम वीर और कारकून निहाल भंडारी ने कहा कि सैकड़ों साल पूर्व राजाकाल के दौरान कुल्लू और मंडी के राजाओं के बीच युद्ध हुआ था। इस दौरान कुल्लू के राजा ने देवता शृंगा ऋषि घियागी को याद करते हुए अपनी जीत की कामना करते हुए इसके बदले राजा ने देवता के नाम पर रघुपुरगढ़ में हर साल ज्येष्ठ संक्रांति को जगराते का आयोजन करने मन्नत रखी। कुल्लू का राजा लड़ाई जीत गया और तब से यह परंपरा चली आ रही है। करीब 13 किलोमीटर का पैदल सफर कर रघुपुरगढ़ पहुंचे देवता से बाह्य सराज के साथ इनर सराज देवमय हो उठी। देवता परंपराओं का निर्वहन करने पर सोमवार दोपहर बाद अपने देवालय घियागी लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed