{"_id":"5ae1ff854f1c1b87648b45c0","slug":"131524760453-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार मेले को लेकर उप कमेटियों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार मेले को लेकर उप कमेटियों का गठन
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार मेले को लेकर उप कमेटियों का गठन
बैठक में तैयारियों पर हुई विस्तार से चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार(कुल्लू)। अगले माह 15 मई से शुरू होने वाले जिला स्तरीय बंजार मेला को लेकर रूपरेखा बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष हेत राम ने की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि मेले को धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं बैठक में कानून व्यवस्था, परिवहन, प्लॉट आवंटन, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, देवता सांस्कृतिक, स्वागत उप कमेटियों का गठन किया गया।
अध्यक्ष हेत राम ने कहा कि आपसी भाईचारे को बरकरार रखकर मेले को मनाने में योगदान करें। मेले में किसी भी चीज की कमी आड़े न आऐ इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने पहली बैठक में कहा है कि मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बसों का भी प्रावधान किया जाएगा। अगली बैठक आठ मई को आयोजित होगी। इस दौरान बीडीओ बंजार लोतम राम ठाकुर, मेला कमेटी बंजार की अध्यक्षा अनीता नेगी, पूर्व मेला कमेटी अध्यक्ष पुर्वा देवी, ब्लॉक समिति सदस्य बली राम, जय सिंह, भोपाल ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंज लाल, उपाध्यक्ष ज्ञान सागर, नगर पचायत पार्षद लीला, दिलू, उर्मिला, मनोनीत सदस्य सीमा, अनारकली, विजय, गोपी, श्रवण कुमार, कुलदीप, पद्म देव, वंदना, पोषी देवी, आशा और आंचल आदि मौजूद रहे।