{"_id":"5ab6766c4f1c1b4f5a8b4e14","slug":"131521907308-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू जिला को करेंगे टीबी मुक्त: युनूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू जिला को करेंगे टीबी मुक्त: युनूस
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिला को करेंगे टीबी मुक्त : यूनुस
विश्व टीबी दिवस पर उपायुक्त ने किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। उपायुक्त यूनुस ने कहा कि वर्ष 2025 तक भारत को टीबी रोग से मुक्त करने के केंद्र सरकार के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में कार्य करते हुए कुल्लू जिले में वर्ष 2020 तक टीबी के नए रोगियों की संख्या शून्य करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए जिले भर में टीबी रोग और इसके इलाज के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों, पंचायतीराज संस्थाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। शनिवार को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल के सम्मेलन कक्ष में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में टीबी से संक्रमित लोगों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सराहनीय कार्य किया है। इसी कारण जिले में टीबी के रोगियों की तुरंत पहचान संभव हुई है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र ने बताया कि कुल्लू जिले में पिछले वर्ष टीबी के 1393 रोगी पंजीकृत किए गए थे और इस वर्ष फरवरी तक 122 रोगी पंजीकृत हुए। उन्होंने बताया कि टीबी का पूरी तरह इलाज संभव है और इसके रोगियों को निशुल्क दवाइयां दी जाती हैं। रोगी को डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही दवाइयां खानी चाहिए तथा बीच में दवाइयां नहीं छोड़नी चाहिए। सीएमओ ने बताया कि तीन हफ्ते से अधिक खांसी और सांस फूलने जैसी तकलीफ होने पर तुरंत एक्सरे और बलगम का टेस्ट करवाना चाहिए। इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी देवेंद्र गौड़ ने टीबी मुक्त अभियान से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
नेहा, ज्योति, सपना और हेमलता पुरस्कृत
कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें चामुंडा नर्सिंग संस्थान मौहल और एएनएम नर्सिंग स्कूल गांधीनगर की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों में नेहा, ज्योति, सपना और हेमलता को उपायुक्त ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के बाद चामुंडा नर्सिंग संस्थान मौहल और एएनएम नर्सिंग गांधीनगर की छात्राओं ने ढालपुर में जागरूकता रैली निकाली।