{"_id":"5ab25d734f1c1b4d0a8b6178","slug":"131521638771-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ में बिके शराब के तीन ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ में बिके शराब के तीन ठेके
Updated Wed, 21 Mar 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ में बिके शराब के तीन ठेके
एक यूनिट के लिए निकाली गई पर्चियां
ठेकों का लॉटरी के माध्यम से हुआ आवंटन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले के शराब ठेकों का दूसरे चरण में आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया गया। दूसरे चरण में शराब के तीन ठेकों से एक करोड़ एक लाख का राजस्व सरकार को प्राप्त हुआ है। जबकि पहले चरण में 37 यूनिट के शराब ठेकों से 88 करोड़ का राजस्व प्रदेश सरकार को प्राप्त हुआ था।
दूसरे चरण में जिला कुल्लू और लाहौल के शराब ठेकों की बुधवार को पहले चरण में पर्ची के माध्यम से लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में 13 यूनिट शराब ठेकों को शामिल किया गया था, लेकिन इनमें से एक यूनिट के तहत तीन शराब ठेके ही बिक सके। शराब ठेेकों से प्रदेश सरकार को एक करोड़ एक लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस बार शराब ठेकों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से हो रहा है। अब तक कुल दो चरणों में 38 यूनिट शराब ठेकों का आवंटन हो चुका है। जबकि, 12 यूनिट का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। गौरतलब है कि नग्गर, अखाड़ा बाजार, ढालपुर-2, शमशी, बटाहर, लारजी, सैंज, च्वाई, शवाड़, लारजी, लुहरी, तांदीपुल, दारचा यूनिट के शराब ठेकों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाना है। आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू और लाहौल स्पीति के ईटीओ नरेंद्र सेन ने कहा कि कुल्लू और लाहौल के शराब ठेकों की लॉटरी प्रक्रिया में दूसरे चरण में एक यूनिट के तीन शराब ठेके बिके हैं, जिससे सरकार को एक करोड़ एक लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 38 यूनिट शराब ठेकों की पर्चियां निकाली जा चुकी हैं।