फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   निशानदेही में दो होटल निकले सरकारी भूमि पर

निशानदेही में दो होटल निकले सरकारी भूमि पर

Sat, 23 Dec 2017 06:44 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
निशानदेही में दो होटल निकले सरकारी भूमि पर
मणिकर्ण के कसोल में चल रहे अवैध होटलो की निशान देही के लिए पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश में मणिकर्ण की पार्वती वैली के कसोल और इसके आसपास के इलाकों के करीब 42 होटलों, रेस्तरां, लॉज और होम स्टे की निशानदेही शुरू हो गई है। शनिवार को पहले दिन कसोल में हुई पैमाईश में दो होटल सरकारी भूमि पर पाए गए हैं। जबकि, चार होटल आंशिक रूप से सरकारी भूमि में निकले हैं। तहसीलदार भुंतर की अगुवाई में की जा रही निशानदेही में करीब दस होटल लोगों की अपनी जमीन पर पाए मिले हैं। शनिवार को पूरे दलबल के साथ पहुंची करीब 20 लोगों की टीम को देखकर कसोल और इसके आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। पहले दिन टीम ने करीब 16 होटलों की पैमाईश की है। इसमें दो होटल पूरी तरह से सरकारी जमीन पर पाए गए और चार आंशिक रूप से। जो भी होटल, रेस्तरां, लॉज और होम स्टे सरकारी या वन भूमि पर पाए जाते हैं, उसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। एसडीएम कुल्लू सन्नी शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया जा रहा है। शनिवार से तहसीलदार भुंतर की अगुवाई में कसोल में निशानदेही का अभियान शुरू कर दिया है। इसमें दो होटल सरकारी भूमि पर पाए हैं। 11 जनवरी को पूरी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। कोर्ट के जो भी आदेश होंगे, उन्हें अमल में लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने पार्वती वैली के कसोल और इसके आसपास के इलाकों में बने होटलों की पहले ही जांच कर दी है, जिसमें 42 होटलों को सील किया गया है। अब इन्हीं होटलों की निशानदेही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed