फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तीन सौ मीटर में अंशुल व पूजा रहे प्रथम

तीन सौ मीटर में अंशुल व पूजा रहे प्रथम

Tue, 19 Dec 2017 06:33 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
तीन सौ मीटर में अंशुल व पूजा रहे प्रथम
तीन सौ मीटर रेस में अंशुल और पूजा रहे प्रथम
विज्ञापन

ढालपुर में जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ढालपुर में मंगलवार को जिला स्तरीय मध्य एवं लंबी दूरी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में अंडर-15 में ओएलएस स्कूल के अंशुल आजाद प्रथम रहे, वहीं थरास स्कूल के रंजन दूसरे तथा बाशिंग के सुनील तीसरे स्थान पर काबिज हुए हैं।
इसी तरह 3000 मीटर की रेस में छात्रा वर्ग में भुट्टी स्कूल की पूजा प्रथम, खराहल की दीक्षा तथा काईस की संगीता ठाकुर तीसरे स्थान पर रही है। अंडर-19 की 5000 मीटर रेस में छात्र वर्ग में कुल्लू कॉलेज के रमेश प्रथम रहे हैं। वहीं कटराईं स्कूल के सुनील दूसरे तथा भुट्टी स्कूल के मनीष को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, इसी स्पर्धा के छात्रा वर्ग में कुल्लू कॉलेज की पूजा पहले, कुल्लू कॉलेज की ही मेनका दूसरे और जिंदौड़ स्कूल की वनीता ठाकुर तीसरे स्थान पर रही है। खेल विभाग कुल्लू की युवा आयोजक दिप्ती वैद्य ने कहा कि एक दिवसीय जिला स्तरीय दौड़ में विजेता रहे प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय में क्रमश: 6000, 5000 और 4000 रूपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed