फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ..बंजार क्षेत्र से विधायक चुने जाने को लेकर समर्थकों में उत्साह

..बंजार क्षेत्र से विधायक चुने जाने को लेकर समर्थकों में उत्साह

Tue, 19 Dec 2017 06:29 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
..बंजार क्षेत्र से विधायक चुने जाने को लेकर समर्थकों में उत्साह
बंजार से विधायक चुने जाने
विज्ञापन

को लेकर समर्थकों में उत्साह
मेला मैदान में हुआ कुल्लवी धाम का आयोजन
सैकड़ों लोगों ने चखा धाम का स्वाद, नाटी भी डाली
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। विधानसभा क्षेत्र बंजार के लोगों का बंजार क्षेत्र से अपना विधायक होने का सपना पूरा हो गया। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी की जीत के बाद 40 साल बाद बंजार का स्थायी बाशिंदा विधायक बन पाया है। शौरी के विधायक चुने जाने को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह है। जीत के खुशी में बंजार के मेला मैदान में मंगलवार को कुल्लवी धाम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने कुल्लवी धाम का स्वाद चखा।

अपने प्रत्याशी के जीत में जश्न में पांच कोठी सराज के लोग ने नाटी भी डाली। वहीं सुरेंद्र शौरी को बधाई देने वालों का तांता दिनभर लगा रहा। गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी सात राउंड तक पांच वोट से पीछे चल रहे थे लेकिन पांच कोठी सराज की गिनती शुरू होते ही शौरी ने लगातार बढ़त बनाई और उन्हें चुनाव में 3240 वोट हासिल करने में सफल रहे। इससे पहले विधायक दिले राम शवाब पांच कोठी सराज से बंजार के विधायक बने थे। कई सालों के बाद किसी दल ने पांच कोठी से उम्मीदवार मैदान में उतारा था और इसका असर भी चुनाव परिणाम में साफ तौर पर देखा गया। पांच कोठी सराज की जनता ने सुरेंद्र शौरी को चुनावों में बहुमत देते ही एकतरफा वोटिंग की। बरहाल बंजार विस क्षेत्र से बंजार का युवा नेता चुने जाने को लेकर समर्थकों में खुशी की लहर है। इस दौरान बंजार भाजपा मंडल के अध्यक्ष चुन्नी लाल ठाकुर, खाड़ागाड़ प्रधान जय सिंह ठाकुर, लीना ठाकुर, श्रवण कुमार शर्मा, जगदीश ठाकुर, नरेश ठाकुर और कुलदीप सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed