फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सरकारी भूमि के साथ बने 22 होटलों की होगी निशानदेही

सरकारी भूमि के साथ बने 22 होटलों की होगी निशानदेही

Thu, 14 Dec 2017 09:35 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
सरकारी भूमि के साथ बने 22 होटलों की होगी निशानदेही
होटलरूम - फोटो : amarujala
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल कसोल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर निशानदेही प्रक्रिया शुरू हो गई है। निशानदेही के लिए टॉस्क फोर्स ने वीरवार को कसोल में प्री सर्वे किया। निशानदेही कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों का पता लगाया जाएगा और इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट को भी भेजी जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश पर कसोल व आसपास लगातार विभागीय टीमें रोजाना कार्रवाई कर रही है। जिससे होटल व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रारंभिक सर्वे में पता लगाया कि किस क्षेत्र में निशानदेही की जानी है। प्रारंभिक सर्वे मेें सरकारी भूमि के साथ बने होटलों का पता लगाया गया। अब इन्हीं होटलों की निशानदेही की जाएगी। प्रारंभिक सर्वे में सामने आया है कि कसोल में करीब 22 होटल सरकारी भूमि के साथ बने हुए हैं। जिनकी निशानदेही की जाएगी। हालांकि निशानदेही के बाद ही स्पष्ट होगा कि कितने होटलों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया है। यदि अतिक्रमण सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। पुलिस पहरे के बीच टॉस्क फोर्स ने अपना काम किया। अब सर्वे के अनुसार निशानदेही कार्य किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार भुंतर के अलावा राजस्व, वन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कसोल क्षेत्र में हाईकोर्ट के आदेशानुसार प्राथमिकता के आधार पर विभागीय टीमें कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन

इधर, तहसीलदार भुंतर डीसी ठाकुर ने बताया कि कसोल क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर प्री सर्वे किया गया है। इस सर्वे के बाद चिहिन्त जगहों की निशानदेही की जाएगी। वहीं, एसडीएम सदर सन्नी शर्मा ने बताया कि प्री सर्वे के अनुसार 22 होटलों की निशानदेही जरूरी है। नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed