फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब एक दिन में 150 लोगों का ही होगा ड्राइविंग टेस्ट

अब एक दिन में 150 लोगों का ही होगा ड्राइविंग टेस्ट

Mon, 03 Jul 2017 09:15 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
अब एक दिन में 150 लोगों का ही होगा ड्राइविंग टेस्ट
कुल्लू। ड्राइविंग टेस्ट के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए अब ड्राइविंग टेस्ट देने वाले लोगों को सीरियल नंबर दिए जाएंगे। ये नंबर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। जिन लोगों ने लर्निंग लाइसेंस पहले बनाए हुए हैं, वे एक माह बाद समस्त औपचारिकता पूरा होने के बाद उपमंडल कार्यालय जिला कुल्लू से सीरियल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। यह निर्णय ड्राइविंग टेस्ट के दौरान आम लोगों को आ रही परेशानियों को देखते हुए लिया गया है। मौके पर अधिक भीड़ होने के चलते कुछ शरारती तत्वों द्वारा ड्राइविंग टेस्ट लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हैं। परेशानियों और बदसलूकी को ध्यान में रखते हुए स्थिति नियंत्रित रखने के लिए अब नई योजना लागू की जा रही है। इसके तहत उपमंडल कुल्लू में प्रत्येक ड्राइविंग टेस्ट वाले दिन केवल 150 लोगों के ही ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। यह प्रक्रिया आने वाले समय में भी जारी रहेगी। बिना सीरियल नंबर के किसी का भी टेस्ट नहीं होगा। एसडीएम कार्यालय से पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सीरियल नंबर दिए जाएंगे। माह में मात्र दो दिन बनने वाले ड्राइविंग लाइसेंस सीरियल नंबर वाले लोगों के ही बनेंगे। उधर, शहरवासी टेक चंद, रमेश, दिले राम, अमर चंद, अंकित कुमार, सोहन लाल, गिरधारी लाल, अमर चंद, जगदीश कुमार, मेहर चंद, गोविंद सिंह तथा अनिल कुमार ने कहा कि प्रशासन की ड्राइविंग लाइसेंस की नई पहल सराहनीय है। इससे आम लोगों के लाइसेंस भी आसानी से बनेंगे। उल्लेखनीय है कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए अधिक संख्या होने के कारण कई दिक्कतें सामने आती हैं। जबकि, दिनभर इंतजार के बाद नंबर न आने की सूरत पर मौके पर लोग भड़क जाते हैं। इससे माहौल बिगड़ जाता है। इधर, एसडीएम सदर कुल्लू रोहित राठौर ने बताया कि कार्यालय से सीरियल नंबर लेने वाले व्यक्ति का ही टेस्ट लिया जाएगा। जिसके पास यह सीरियल नंबर नहीं होगा, उसका टेस्ट नहीं लिया जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed