{"_id":"66c4957b62ee781e0c0b624c","slug":"13-roads-closed-due-to-landslides-restored-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129159-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भूस्खलन से बंद 13 सड़कें कीं बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भूस्खलन से बंद 13 सड़कें कीं बहाल
विज्ञापन
कटराईं और न्यूली इलाके में बिजली आपूर्ति भी की दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिलेभर में बारिश से लोगों को राहत मिली है। सोमवार पूरी रात झमाझम बादल बरसे। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लोक निर्माण विभाग ने दो दिन पूर्व बंजार और आनी में हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन से अवरुद्ध हुईं 33 सड़कों में से 12 को बहाल कर दिया है।
इसमें बंजार में सबसे अधिक नौ सड़कों पर बसों के साथ दूसरे वाहनों की आवाजाही आरंभ हो गई है। 21 सड़कों को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर चला है। इसमें 14 सड़कें आनी और सात बंजार में हैं। सेब सीजन में सड़कों के बंद होने से किसानों और बागवानों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों का रुटीन आवागमन भी सड़कों के टूटने से प्रभावित हो रहा है। इससे मीलों पैदल सफर करना पड़ रहा है। बिजली बोर्ड ने भी मनाली के कटराईं इलाके में बंद 20 ट्रांसफार्मरों को चालू कर दिया है।
दुर्गम क्षेत्र न्यूली में भी बिजली आने से ग्रामीणों के चेहरे में भी रौनक आ गई है। सेब उत्पादक संघ के राज्य सचिव पूर्ण ठाकुर ने कहा कि जिला कुल्लू में सेब का सीजन पूरे जोर के साथ आरंभ हो गया है। बाह्य सराज और बंजार इलाके में अभी भी 20 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। पंचायत स्तर पर भी कई सड़कें ठप हैं। ऐसे में सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को अवरुद्ध सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने का काम करना चाहिए। सड़कों के अवरुद्ध होने से बागवानों को भारी नुकसान हो रहा है। सड़कों के बंद होने से बागवान सेब का तुड़ान नहीं कर पा रहे हैं। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के लिए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सेब सीजन के लिए भी सड़कों को बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
0000