{"_id":"65e0cd40cd29de9df709c912","slug":"12829-students-will-take-the-exam-in-371-centers-kullu-news-c-90-1-mrt1064-120754-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 371 केंद्रों में 12,829 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 371 केंद्रों में 12,829 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं व 10वीं की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी के साथ नकलचियों को दबोचने के लिए भी पुख्ता प्रबंध रहेंगे।
जिले में कुल 371 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 12वीं कक्षा में सरकारी स्कूलों के 10680 और निजी स्कूलों के 2149 परीक्षार्थियों को मिलाकर जिले में कुल 12,829 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जबकि दसवीं की परीक्षा में सरकारी स्कूलों के 10615 और निजी स्कूलों के 3071 विद्यार्थियों को मिलाकर कुल 13686 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। एक मार्च को 12वीं का सुबह 9 से 12 बजे तक अंग्रेजी का पेपर होगा जबकि दो मार्च को दसवीं का पहला पेपर गणित का होगा। परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों पर नजर रखने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए 15 मिनट पहले आना होगा। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। छापामारी दल परीक्षा केंद्र में चल रही परीक्षा की रिकॉर्डिंग भी चेक सकते हैं। ऐसे में तीसरी आंख के पहरे से भी नकलचियों पर शिकंजा कसेगा। उधर, शिक्षा उपनिदेशक अमरनाथ ने बताया कि जिले के 371 परीक्षा सेंटरों में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षाओं को लेकर शिक्षकों को भी कड़े निर्देश दिए हैं।
परीक्षा के दौरान बच्चों को दें अच्छा वातावरण : विशेषज्ञ
जोनल अस्पताल मंडी में तैनात मनेाचिकित्सक डाॅ. अनीता ठाकुर का कहना है कि परीक्षा के दौरान बच्चों को अच्छा माहौल दें। परीक्षा के समय तनाव होना स्वाभाविक है। ऐसे में अभिभावक सहयोग बेहद जरूरी है। यदि कोई पहले भी छोटी सी परीक्षा पर डर लगता है तो पूरा सहयोग करें। चिंता में परफॉरमेंस कम हो जाती है। पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां भी करें। पढ़ाई से फ्री होकर बच्चे को आराम करने दें। अभिभावक अपने बच्चों की दूसरे से तुलना न करें। कितना पढ़ा या नहीं, पर भी जोर न डालें। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी चिंतित रहते हैं।