फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   होटलियरों की अनदेखी पड़ सकती है प्रत्याशियों पर भारी

होटलियरों की अनदेखी पड़ सकती है प्रत्याशियों पर भारी

Mon, 18 Mar 2019 06:58 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 18 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
होटलियरों की अनदेखी पड़ सकती है प्रत्याशियों पर भारी
मनाली (कुल्लू)। एनजीटी के आदेशों के चलते मनाली के पर्यटन कारोबार पर विपरीत असर पड़ा है। पिछले पांच वर्षों से मनाली के पर्यटन व्यवसायियों के साथ-साथ होटलियर परेशान हैं। यह मुद्दा आने वाले लोकसभा चुनावों पर प्रत्याशियों पर भारी पड़ सकता है। पूर्व कांग्रेस सरकार की ओर से एनजीटी में होटलियरों का पक्ष नहीं रखा गया, जिसका खामियाजा उसे 2017 के विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

2017 में लोगों ने भाजपा को इसी उम्मीद से वोट दिए थे कि वह एनजीटी में उनका पक्ष सुदृढ़ता से रखेगी। लेकिन प्रदेश सरकार को बने हुए डेढ़ साल का समय हो गया है। अभी तक उनका पक्ष नहीं रखा गया। ऐसे में होटलियरों की परेशानी बढ़ रही है। मनाली में एनजीटी की मार से 800 होटलियर मानसिक तौर पर प्रताड़ित हो रहे हैं। हर औपचारिकता पूरी करने, नक्शा पास होने के बावजूद टीसीपी, पर्यटन विभाग, प्रदूषण बोर्ड, बिजली, आईपीएच, राजस्व विभाग के अधिकारी एनजीटी की आड़ में पूछताछ शुरू कर देते हैं। एनजीटी की समस्या का समय पर हल न होने से भ्रष्टाचार बढ़ा है। मनाली शहर और गांवों में बिना पंजीकरण के कुछ लोग सीजन में होटल चला रहे हैं। ऐसे होटलों पर कार्रवाई न करना होटल संचालकों को रास नहीं आ रहा है। लोकसभा चुनावों में एनजीटी का मुद्दा दलों के प्रत्याशियों से जवाब मांगेगा।
विज्ञापन


भाजपा को भुगतना होगा खामियाजा
मनाली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से न तो एनजीटी में होटलियरों का पक्ष रखा और न ही नीति बनाई। नई सरकार बनने पर मनाली के होटलियरों को इसके सपने दिखाए गए थे, जो पूरे नहीं हुए। इसका खामियाजा भाजपा को लोकसभा चुनावों में उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार रख रही पक्ष
वन, परिवहन और युवा सेवाएं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि एनजीटी में होटलियरों का प्रदेश सरकार सुदृढ़ता से पक्ष रख रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के पश्चात लगभग 600 होटलों और भवनों की मनाली क्षेत्र में ही औपचारिकताएं पूरी कर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से एनओसी दिलाई गई ।

अनदेखी पड़ेगी भारी
मनाली के होटलियर मान चंद ठाकुर ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार को मनालीवासियों ने सबक सिखाया था। मनालीवासियों की अनदेखी विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों पर भारी पड़ेगी ।


सरकार रही विफल
मेहर चंद ठाकुर ने कहा कि मनाली के पंजीकृत होटलियरों को एनजीटी की आड़ में सभी विभागों की ओर से तंग किया गया है। नई प्रदेश सरकार उनकी समस्या हल करने में विफल रही।

सैकड़ों युवाओं को रोजगार
मनाली के होटलियर विशन ठाकुर ने बताया कि मनाली में केवल पंजीकृत होटलियरों को ही तंग किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed