फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अनछुए पर्यटन स्थलों का विकास मांगेगा हिसाब

अनछुए पर्यटन स्थलों का विकास मांगेगा हिसाब

Wed, 13 Mar 2019 07:47 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 13 Mar 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
अनछुए पर्यटन स्थलों का विकास मांगेगा हिसाब
कुल्लू/खराहल। जिला के विधानसभा क्षेत्र कुल्लू में अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इन स्थलों को विकसित करने में सरकार गंभीरता से पहल नहीं कर रही है। सरकार महज कागजों में ही पर्यटन स्थलों को विकसित करने के दावे कर रही है। पांच साल में विस क्षेत्र में एक भी नए पर्यटन स्थल का विकास नहीं हुआ है। इस बार लोकसभा चुनाव में पर्यटन स्थल बड़ा मुद्दा बनेगा और जनता इसका प्रत्याशियों से हिसाब मांगेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन के लिए शुरू की गई नई राहें-नई मंजिलें योजना भी अभी तक ठंडे बस्ते में है। चुनावी बेला पर तो हर पार्टियां बड़े-बड़े वादे करती हैं। लेकिन बाद में भूल जाते हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर पाई थी। लेकिन वर्तमान भाजपा की सरकार ने भी अनछुए पर्यटन स्थलों का विकास नहीं किया है। अनछुए पर्यटन स्थलों की हालत देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है। केंद्र सरकार ने भी पांच साल के भीतर घाटी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ खास नहीं किया है। कुल्लू घाटी की प्राकृतिक वादियां पर्यटकों को लुभाती है। केंद्र की एशियन बैंक की फंडिंग से 1892 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना भी कागजों के फेर में ही उलझ गई है।
विज्ञापन


ये पर्यटन स्थल नहीं हुए विकसित
कुल्लू का बिजली महादेव, मणिकर्ण घाटी की खीर गंगा, मलाणा, काईसधार और लगवैली के मनोरम स्थल आजादी के सात दशक बाद भी विकसित नहीं हुए हैं। पर्यटन का हिमाचल के सकल घरेलू उत्पाद में 7.5 फीसदी योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणाएं कागजों तक सीमित : सुंदर
कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला में एक भी नया पर्यटन स्थल विकसित नहीं कर पाना दुखद है। सरकार की घोषणाएं महज कागजों में ही धूल फांक रही हैं। इस दिशा में भाजपा सरकार गंभीरता से ठोस नीति नहीं बना रही है।


पर्यटन स्थलों को विकसित करने के प्रयास : गोविंद
वन, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला के अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं। एशियन विकास बैंक से 1892 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सूबे में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत नए स्थलों का भी विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed