{"_id":"5c6ab2f4bdec22073e1b601b","slug":"121550496500-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शिवरात्रि के लिए ऑडिशन 23 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शिवरात्रि के लिए ऑडिशन 23 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। शिवरात्रि महोत्सव-2019 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकारों के चयन के लिए मंडी शहर में ही ऑडिशन लिया जाएगा। महाशिवरात्रि महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि हिमाचल के अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन पड्डल मैदान स्थित टेबल टेनिस हाल में 23 से 26 फरवरी तक आयोजित किए होंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहली बार स्थानीय व अन्य जिलों के कलाकारों का चयन ऑडिशन से ही होगा। इसके लिए आवेदन 25 फरवरी तक सीधे अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर, ई-मेल के माध्यम से या फैक्स से भी भेजे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य जिलों से 30 कलाकारों को चयनित किया जाएगा। जिला व राज्य से चुने गए इन कलाकारों में दिव्यांगजन भी शामिल होंगे। नृत्य श्रेणी में भी जिला व राज्य से पांच-पांच समूह या एकल चुना जाएगा।