{"_id":"5c0a72e0bdec2241ca08f859","slug":"121544188640-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे वाहनों के लिए रोहतांग दर्रा, जिला प्रशासन का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे वाहनों के लिए रोहतांग दर्रा, जिला प्रशासन का अलर्ट
Updated Fri, 07 Dec 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बाद शुक्रवार को रोहतांग दर्रा छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। दर्रा खुलने से लाहौलवासियों को फिर राहत मिली है। कोकसर की तरफ से आई जीप को रोहतांग दर्रे से निकाल दिया है। इसके अलावा फंसे 13 वाहन भी निकाल लिए गए हैं।
बचाव दल के बीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोकसर स्थित 94 आरसीसी के जवानों ने रोहतांग के आरडी 51 तक अपनी सीमा तक सड़क से बर्फ हटा दिया है। मनाली की ओर से भी बीआरओ की मशीनरी बर्फ हटाते हुए रोहतांग पहुंची। बचाव चौकी कोकसर के प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि रोहतांग से राहनीनाला के मध्य बर्फीली हवा चलने से सड़क के मोड़ पर बर्फ की दीवार खड़ी होने लगी है। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बहाल होने से घाटी से बाहर आने जाने वालों को राहत मिली है। लेकिन फिसलन भरी सड़क होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को मनाली की तरफ से 12 वाहनों ने रोहतांग दर्रा को पार किया है और कोकसर की ओर से दो छोटे वाहन मनाली पहुंचे है। उधर, मौसम विभाग ने 11 दिसंबर तक बारिश व बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। इसको लेकर कुल्लू प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए पर्यटकों व आम लोगों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से रोहतांग व जलोड़ी से मौसम देखकर ही आवाजाही करें।