फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ताजा बर्फबारी से जिला मुख्यालय से कटा बाह्य सराज

ताजा बर्फबारी से जिला मुख्यालय से कटा बाह्य सराज

Sat, 03 Nov 2018 09:04 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
ताजा बर्फबारी से जिला मुख्यालय से कटा बाह्य सराज
बंजार/कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू को जोड़ने वाले जलोड़ी दर्रा पर ताजा बर्फबारी होने से बाह्य सराज की 58 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। दो दिनों से लगातार मौसम खराब रहने से तापमान शून्य के नीचे आने से जलोड़ी दर्रा बर्फ से लकदक हो गया है। इसके अलावा रघुपुरगढ़ व लांबालांबरी भी बर्फ की चपेट में आ गई है। इन जगहों पर 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते औट-आनी-सैंज एनएच 305 पर बस सेवा बंद हो गई है। शनिवार को कुल्लू की तरफ से बसें जलोड़ी दर्रा से पांच किलोमीटर पीछे सोझा तक जा सकी जबकि कुल्लू आने वाली बसें खनाग के साथ लगते माशनूनाला तक आने से सवारियों को बर्फ के फाहों के बीच दस किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा है। जलोड़ी दर्रा के बंद होने से लोगों को अब 100 किलोमीटर सफर की जगह वाया शिमला व करसोग होकर 250 से 350 किलोमीटर का लंबा सफर करना पड़ेगा। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए एनएच अथॉरिटी मौसम खुलने के बाद ही जलोड़ी दर्रा से बर्फ हटाने का कार्य करेगा। सर्दी की पहली बर्फबारी होने से बाह्य सराज की 58 पंचायतों की सवा एक लाख आबादी की मुश्किलें बढ़ गई है। उधर, जिला कुल्लू में दिनभर निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने से कड़ाके की ठंड पड़ गई है। घाटी के पर्यटन व्यवसायियों के साथ किसान-बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। एनएच अथॉरिटी के सहायक अभियंता विकास गुप्ता ने कहा कि सर्दी की पहली बर्फबारी से जलोड़ी दर्रा बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि मौसम खुलने के बाद औट-आनी-सैंज एनएच 305 को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed