फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   उतराखंड के बदमाशों ने लूटी थी ट्रांसपोर्टर की कार

उतराखंड के बदमाशों ने लूटी थी ट्रांसपोर्टर की कार

Mon, 11 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड के बदमाशों ने लूटी थी ट्रांसपोर्टर की कार
उततराखंड के बदमाशों ने लूटी स्विफ्ट कार
विज्ञापन

स्वार (रामपुर) ।
उत्तराखंड के बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर से दिनदहाड़े स्विफ्ट कार लूटी थी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई कार भी बरामद की है। पुलिस को देख अन्य बदमाश फरार हो गए। पक़ड़े गए बदमाश को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

29 अप्रैल को जनपद मुरादाबाद के थाना मैनाठेर थाना क्षेत्र के टीकमपुर निवासी ट्रांसपोर्टर मोहम्मद अहमद से बदमाशों ने स्विफ्ट कार लूट ली थी। पुलिस कार को लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस को कार लूटकांड के आरोपियों की तलाश थी। लंबी भागदौड़ के बाद आखिरकार पुलिस को इस घटना को अंजाम देने वालों का पता चल ही गया। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ भी लिया। पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि लूटी गई स्विफ्ट कार से स्वार केलाखेड़ा मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास कुछ युवक उसका सामान व टायर दूसरी स्विफ्ट कार में बदल रहे हैं, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छापा मार कार्रवाई की । इस दौरान पुलिस ने स्विफ्ट कार का सामान बदलते एक युवक को पकड़ लिया जबकि अन्य दो युवक फरार हो गए । पकड़े गए युवक व दोनों स्विफ्ट कारों को कोतवाली लाया गया । पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने एसपी डा.विपिन ताडा के सामने पेश किया। एसपी ने बताया कि पूछताछ पर युवक ने अपना नाम उत्तराखंड के गदरपुर के वार्ड नम्बर चार निवासी भुपेंद्र उर्फ पिंटर जबकि फरार हुए साथी युवको के नाम उत्तराखंड बाजपुर के मुंडिया मनी निवासी कुलदीप केडी,थाना मिलक खानम निवासी दिलेर सिंह बताया । पूछताछ करने पर पकड़े गए युवक भुपेंद्र पिंटर ने बताया कि स्विफ्ट कार यूके 04 एन 2388 को उसने ओमसाईं कार बाजार से खरीदी है, जो धीरेन्द्र सिंह बिष्ट के नाम है । जबकि दूसरी लूटी गई स्विफ्ट कार जिसका नंबर यू के04एन एए5481 लिखा है। जो कुलदीप केडी व दिलेर सिंह लेकर आये थे । कुलदीप केडी से मुलाकात जेल में हुई थी। उन्होंने ही लूटी गई कार का सामान मेरी कार में बदलने को बुलाया था । समान बदल ही रहे थे कि पुलिस ने दबोच लिया। बाद में उसका चालान कर जेल भेज दिया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed