{"_id":"5ae899f14f1c1b3c0a8b7677","slug":"121525193201-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगा एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 हजार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगा एहसास
Updated Tue, 01 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 हजार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगा एहसास
दूरदराज के क्षेत्रों में घर द्वार बुर्जुगों के स्वास्थ्य की जाएगी नियमित जांच
आईएएस अधिकारी यूनुस की पहल, हेल्पलाइन व व्हाट्स एप से होगी निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला के 40 हजार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान अब एहसास कार्यक्रम से रखा जाएगा। इसके लिए आईएएस अधिकारी यूनुस ने पहल करते हुए एहसास कार्यक्रम लांच किया है। जिसका शुभारंभ सीएम जयराम ठाकुर ने किया। एहसास कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ एवं सुरक्षित वृद्धावस्था के लिये एक प्रयास है।
इस पहल के तहत अब दुर्गम क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिला के दुर्गम क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम विशेष तौर पर लांच किया गया है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों की नियमित जांच की जाएगी। इस पहल के तहत डॉक्टर, पैरामैडिकल स्टॉफ एवं लैब तकीनीशियन की टीम विशेषकर दूर दूराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करेगी। शिविर के दौरान मरीजों को दवाइयों मुहैया करवाई जाएगी। खून व अन्य के नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण तथा रिपोर्ट आने पर फोलोअप कैंप में इलाज/दवाईयां उपलब्ध करवाना, वरिष्ठ नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागरूकता अभियान चलाना, वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा सामाजिक क्षेत्र में संचालित विभिन्न बीमा योजनाओं के साथ जोड़ना, वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी रिकार्ड को अंकीय करके हेल्थ केयर सिस्टम से जोड़ना, वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्पलादन तथा व्हाट्सअप के माध्यम से स्वास्थ्य शिविरों, एंबुलेंस/स्वास्थ्य संबंधी सूचना देना तथा बच्चों द्वारा परित्यक्त करने पर सहायता देना आदि शामिल है। कार्यक्रम की निगरानी हेल्पलाइन तथा व्हाट्सअप के माध्यम से शिकायतों के निवारण पर साफ्टवेयर सिस्टम के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इधर, डीसी यूनुस ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर यह कार्यक्रम चलाया गया है। भविष्य में भी जनहित में इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे।
इनसेट
इसीलिए की पहल
जिले के करीब 40 हजार वरिष्ठ नागरिकों को देखभाल एवं सहायता की आवश्कता है। बढ़ती उम्र एवं शारीरिक अक्षमता के कारण परिवार पर निर्भरता बढ़ जाती है, ऐसे में उन लोगों को निरंतर देखभाल की जरूरत पड़ती है। एहसास उनकी नियमित जांच करेगी। जिससे बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अल्जाइमर, कमजोर याददाश्त, दृष्टिहीनता,
विज्ञापन
बधिरता, जोड़ो का दर्द इत्यादि को कम किया जा सकता है।
...राकेश राणा