{"_id":"5ae724af4f1c1b66098b7522","slug":"121525097647-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपल जातर में मंदा चल रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपल जातर में मंदा चल रहा कारोबार
Updated Mon, 30 Apr 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपल जातर में मंदा चल रहा कारोबार
खरीदारों के नहीं होने से दुकानदारों में मायूसी
मेले में अंतिम दिन भी पसरा रहा सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ढालपुर में चल रहे पीपल जातर मेले में कारोबार गति नहीं पकड़ पाया है। सोमवार को मेले के अंतिम दिन भी मेले में सजे बाजार में रौनक नहीं दिखी। दिन के समय भारी गर्मी होने से दुकानों में सन्नाटा पसारा रहा। शाम को भले ही भीड़ जुटी लेकिन खरीदार ग्राहकों को इंतजार करते रहे। नगर परिषद ने इस बार भी व्यापारियों को 10 फीसदी की वृद्धि के हिसाब से प्लॉट दिए हैं। ऐसे में बाहर से आए व्यापारियों में मायूसी का माहौल है।
तीन दिनों से ग्राहकों के न जुटने से खरीदारी रफ्तार नहीं पकड़ रही है। ढालपुर मैदान में सजे तिब्बती मार्केट, होजरी, रजाई, बर्तन और जूता मार्केट के साथ मेले में लगे तीन डोम में भी कम ही खरीदार दिखे। व्यापारी राजू, सोनू, रमेश, हेत राम, अब्दुल तथा राज के अनुसार मेला खत्म हो गया लेकिन उनके स्टॉलों में कारोबार तेजी नहीं पकड़ पाया। फिलहाल उन्हें दुकानों का किराया निकालना मुश्किल हो गया है। मेले के दौरान खरीदारी कम रहती है ऐसे में आने दिनों में धंधा चलने की उम्मीद है। उधर, पीपल मेले में लगे अस्थायी बाजार से शहर के दुकानदारों का काम प्रभावित हो गया है। जिससे दुुकान का किराया निकालना मुश्किल हो गया है।