फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आशु गोयल बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष

आशु गोयल बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष

Wed, 25 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
आशु गोयल बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष
कुल्लू। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू इकाई का गठन बुधवार को देवसदन में प्रदेश वित्त सचिव चेत राम ठाकुर की देखरेख में हुआ। जबकि चुनाव में महासंघ के प्रदेश महामंत्री एनआर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। चुनाव प्रक्रिया में जिला के सात खंडों और विभागीय संगठनों से आए 166 कर्मचारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आशु गोयल को सर्वसम्मति से अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

राम सिंह वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीवन चंदेल, शेर सिंह कौशल, कमलेश गुप्ता, जूही कौशल, ऋतु गुप्ता, लाल चंद को उपाध्यक्ष और यशवंत ठाकुर को महामंत्री बनाया गया। नरेश कुमार व प्रशांत ठाकुर संगठन सचिव, नारायण चौहान संयुक्त सचिव, सुधीर गौतम को मुख्य सलाहकार, चमन को सलाहकार बनाया गया। नई कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

महासंघ के प्रदेश महामंत्री एनआर ठाकुर ने कहा कि महासंघ को और अधिक मजबूत बनाने के जरूरत है। महासंघ का अगर विघटन हो रहा है तो इसके लिए कर्मचारी जिम्मेवार हैं। कर्मचारी राजनीतिक विचारधारा को लेकर चल रहे हैं। इस पर चिंतन करने की आवश्यकता है। महासंघ बदले की भावना से उठकर सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि महासंघ के अगले अध्यक्ष का फैसला कोर समिति की बैठक में होगा। जो लोग खुद को बतौर महासंघ का अध्यक्ष घोषित कर रहे हैं वे महासंघ की परंपराओं से बाहर जाकर कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं, जो ठीक नहीं है। बुधवार को कुल्लू के साथ प्रदेश में सात जिलों के चुनाव समाप्त हो गए हैं। शेष जिलों व संगठनों के चुनाव एक हफ्ते में करवा दिए जाएंगे। इस दौरान चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी जगमोहन शर्मा एवं ज्ञान चंद चंबयाल ने पूरी की। नवनिर्वाचित प्रधान आशु गोयल ने कहा कि शेष कार्यकारिणी का विस्तार बाद में किया जाएगा। कार्यक्रम के आखिर में कुल्लवी नाटी भी डाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed