{"_id":"5a89ad1b4f1c1bb3208ba001","slug":"121518972187-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगघाटी के हर गांव को मिलेगी सड़क सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगघाटी के हर गांव को मिलेगी सड़क सुविधा
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू।
विज्ञापन
लगघाटी का कोई भी गांव अब सड़क सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। ग्रामीणों को पीठ पर बोझा नहीं उठाना पड़ेगा। यह बात कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने लगघाटी के डुघीलग गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। गांव में विकास करवाने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। जब तक ग्रामीण महिलाओं के पीठ से बोझ नहीं उतरेगा तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। विधायक बनने पर जनता का आभार जताते हुए विधायक ने बिना भेदभाव से सभी का काम करने की वकालत की। उन्होंने विधायक प्राथमिकता के तहत डुघीलग गांव को लगवैली के सर्कुलर रोड से जोड़ते हुए इसे लोअर शीशामाटी से होते हुए सरवरी में मुख्य सड़क से जोड़कर लगवैली के दोनों क्षेत्रों को यातायात की सुविधा देने की भी बात कही। उन्होंने गांव में एक सामुदायिक भवन बनाने की सलाह दी। कहा कि पंचायत प्रतिनिधि इसके लिए उचित जगह का चयन करें। उन्होंने भागासिद्ध महिला मंडल को 20 हजार, लक्ष्मी महिला मंडल को 20 हजार और युवक मंडल को 20 हजार देने की घोषणा की। इसके अलावा भागासिद्ध माता मंदिर परिसर स्थित मंच पर छत लगाने की घोषणा की ताकि बारिश में भी यहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके। इससे पहले गांव आने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान रोशनी देवी, उपप्रधान प्यारे चंद, भागासिद्ध महिला मंडल प्रधान किरणा देवी, लक्ष्मी महिला मंडल प्रधान नीमा देवी, युवक मंडल के प्रधान गुरदेव सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।