{"_id":"5a75e5984f1c1bb3208b71b2","slug":"121517675928-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीसीपी ने मनाली के 92 होटलों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसीपी ने मनाली के 92 होटलों पर कसा शिकंजा
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के 92 होटलों पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने भी शिकंजा कस दिया है। टीसीपी की टीम होटलों में जाकर दस्तावेजों की जांच करने में जुट गई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के तहत विभाग फिलहाल मनाली के 25 कमरों से अधिक संख्या वाले होटलों का निरीक्षण कर रहा है। इसके अलावा पर्यटन विभाग और प्रदूषण बोर्ड भी अपनी जांच कर चुका है। अब टीसीपी की कार्रवाई से होटलियरों में हड़कंप मच गया है।
टीम होटलों में रिकार्ड खंगाल कर जांच कर रही है कि क्या होटलों का निर्माण टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नियमों के तहत किया गया है? विभाग निरीक्षण के साथ-साथ इसकी रिपोर्ट भी तैयार करने में जुट गया है। टीसीपी की कार्रवाई से होटलियरों में खलबली मच गई है। वहीं, इसी कार्रवाई के तहत पर्यटन विभाग के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी कार्रवाई की है। पर्यटन विभाग के नियमों की अवहेलना करने वाले 40 होटल संचालकों को नोटिस भेजकर 31 होटल संचालकों से 1.65 लाख का जुर्माना वसूल कर लिया है। वहीं, प्रदूषण बोर्ड ने भी कुल्लू-मनाली के 70 से अधिक होटलों की बिजली को भी काट दिया था। बावजूद इसके बोर्ड ने 40 से अधिक होटल संचालकों को नोटिस भेजकर दो सप्ताह में जवाब मांगा है। कुल्लू जिला टाउन एंड कंट्री प्लानर रीता महेंद्रू ने कहा कि विभाग एनजीटी के आदेशों के तहत होटलों की जांच कर रही है। किन होटलों ने विभाग के नियमों का उल्लंघन किया, इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एनजीटी के आदेशानुसार कुल्लू-मनाली के 1700 होटलों, रेस्तरां, होम स्टे और लॉज की जांच करने को कहा गया है। एसडीएम मनाली के रमन घरसंगी ने कहा कि संबंधित विभागों को एनजीटी के आदेशों के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है। जल्द इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी। इसमें अभी तक क्या कार्रवाई हुई और आगे क्या करना है, के बारे में भी चर्चा की जाएगी।