फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   डोभी में घंटों जाम से मिलेगी राहत

डोभी में घंटों जाम से मिलेगी राहत

Sat, 02 Dec 2017 07:32 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
डोभी में घंटों जाम से मिलेगी राहत
trafic jam - फोटो : amarujala
पतलीकूहल (कुल्लू)। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली और कुल्लू के बीच स्थित डोभी में सिंगल लेन पुल होने से अकसर जाम लग जाता है। इन दिनों शादियों के सीजन में भी पुल पर घंटों लंबा जाम लग जाता है। खासकर पर्यटन सीजन के दौरान तो यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अब जल्द यह दिक्कत खत्म होने जा रही है।
विज्ञापन

जाम से छुटकारे समेत यातायात को सुचारू रखने के लिए डोभी में एक नया डबल लेन पुल बन रहा है। बताया जा रहा है कि अगले साल तक यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा और इसे लोकार्पित कर दिया जाएगा। डोभी-फोजल सड़क से थोड़ा पीछे से ही इस सड़क को मोड़ दिया गया है। इसके बनने से बेशक डोभी बाजार में कारोबार प्रभावित हो सकता है, लेकिन इस पुल के बनने से यातायात सुचारू बनाए रखने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में स्थानीय निवासी कमल, रामस्वरूप, जतिन, नेसराम, लाल सिंह, सोहन लाल, मोहन चंद, रिवत राम और सुमिर ने बताया कि डोभी में सिंगल लेन पुल होने से कई बार वाहन जाम में फंस जाते हैं। जिससे वाहन निकालना दूभर हो जाता है। डबल लेन पुल बनने से आवाजाही में आसानी होगी। पर्यटन सीजन के दौरान यह प्वाइंट जाम के लिए जाना जाता है। एक समय में केवल एक तरफा यातायात होने के कारण कई बार यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। पर्यटन सीजन के दौरान पुल निर्माण से पर्यटकों को भी सुविधा होगी। इधर, नेशनल हाईवे अथॉरिटी के पीडी योगेश ने बताया कि अगले साल तक इस पुल को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed