फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आज पांच बजे बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार

आज पांच बजे बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार

Mon, 06 Nov 2017 09:56 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
आज पांच बजे बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार
voter shimla - फोटो : amarujala
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार 7 नवंबर को शाम पांच बजे बंद हो जाएगा। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार मतदान की समाप्ति के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे पहले सभी उम्मीदवारों का प्रचार बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

कुल्लू जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों मनाली, कुल्लू, बंजार और आनी में भी मंगलवार को शाम पांच बजे प्रचार बंद कर दिया जाएगा। 7 नवंबर सायं पांच बजे से 9 नवंबर को मतदान की समाप्ति तक चुनावी सभाओं, रैलियों, नारेबाजी और लाउड स्पीकरों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विभिन्न उम्मीदवारों के प्रचार के लिए बाहर से आए व्यक्तियों को भी प्रचार खत्म होने पर वापस जाने हिदायत दी गई है, जिससे मतदान प्रक्रिया निष्पक्षता तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की जा सके। मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाताओं के अलावा इस दायरे में पांच या इससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा। मतदान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा कोई भी व्यक्ति इस दायरे में मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर सकेगा। विभिन्न उम्मीदवारों के कार्यकर्ता मतदान केंद्र से कम से कम 200 मीटर की दूरी पर ही अपने बूथ स्थापित कर सकते हैं। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के अलावा मतदान केंद्र पर हथियार ले जाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक और निष्पक्षता से संपन्न करवाने लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर दिए गए हैं। उन्होंने जिला के सभी मतदाताओं से 9 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed