फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   80 लाख से चकाचक होगा शहर का सर्कुलर रोड

80 लाख से चकाचक होगा शहर का सर्कुलर रोड

Sun, 27 Aug 2017 09:44 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
80 लाख से चकाचक होगा शहर का सर्कुलर रोड
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में बन रहे सर्कुलर रोड को लेकर जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया को तेज कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से गठित संयुक्त कमेटी ने रोड को सर्वेक्षण कर इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कुल्लू को सौंप दी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में तीन चरणों में बनने वाले 500 मीटर सर्कुलर सड़क पर 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस धनराशि से सड़क निर्माण के साथ सोलिंग और टारिंग की जाएगी। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण में करीब एक दर्जन पेड़ भी आ रहे हैं। इसमें अधिकतर छोटे पेड़ हैं और उन्हें यहां से दूसरी जगह पर लगाने की भी प्रक्रिया चल रही है। सड़क निर्माण को लेकर लोनिवि कुल्लू ने सभी तैयारियां को पूरा कर दिया है। विभाग ने बजट मिलते ही सड़क को दशहरा से पहले तैयार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधिशाषी अभियंता जितेंद्र गुप्ता तथा सहायक अभियंता केके शर्मा ने कहा कि सर्कुलर रोड का सर्वे कर पूरी रिपोर्ट उपायुक्त कुल्लू को भेज दी है। उधर, शहर के सर्कुलर रोड निर्माण को लेकर शहरवासियों में भी खुशी है। टेक सिंह, जगदीश, अनिल, सुनील, अपून ठाकुर, रमेश ठाकुर, दिले राम, अमित कुमार, राजन कुमार, दलीप ठाकुर, दया राम तथा राकेश शर्मा ने कहा कि ढालपुर सर्कुलर रोड के निर्माण से शहर का यातायात बेहतर होगा। शहर की बेहतरी के लिए इस रोड का निर्माण होना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढालपुर के सर्कुलर रोड निर्माण के लिए धन का प्रावधान जल्द किया जाएगा। इसकी सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है। दशहरा से पहले इस मार्ग को तैयार करना जिला प्रशासन का लक्ष्य है। -युनूस उपायुक्त कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed