फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   119 people trapped in Kadunala rescued

कडूनाला में फंसे 119 लोग सुरक्षित निकाले

Tue, 08 Mar 2022 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
119 people trapped in Kadunala rescued
मनाली-उदयपुर-किलाड़ सड़क पर गिरे हिमखंड फंसे लोग किए रेस्‍क्यू। -संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। मनाली-उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर तिंदी से आगे कडूनाला में हिमस्खलन और रोहली के पास हुए भूस्खलन के बीच फंसे 119 लोगों को रेस्क्यू किया गया। माइनस तापमान में घंटों तक चले पुलिस, बीआरओ और स्थानीय लोगों के संयुक्त रेस्क्यू अभियान में बचाए गए लोगों में 7 बच्चों के साथ 43 महिलाएं भी शामिल थी। ये लोग 16 वाहनों में सवार थे। इसमें मनाली से पांगी की ओर जा रहे 7 और पांगी से मनाली आ रहे 9 वाहन शामिल थे।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को सीमा सड़क संगठन के तिंदी क्षेत्र में कार्यरत एक मजदूर ने पुलिस थाना उदयपुर के अंतर्गत पुलिस चौकी तिंदी को सूचना दी थी कि रोहली के पास नाले में हिमस्खलन होने से तिंदी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 अवरुद्ध हो गया है। यही मार्ग कडूनाला के पास भूस्खलन से पहले ही बंद पड़ा था। दोनों तरफ से मार्ग अवरुद्ध होने पर करीब 16 छोटे वाहन और एक सीमा सड़क संगठन का ट्रक फंस गया। इन वाहनों में 119 लोग शामिल थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमावर्ती पुलिस चौकी तिंदी से एक बचाव दल ने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों व स्थानीय लोगों के सहयोग के साथ मिलकर टीम गठित की। टभ्म रोहली व कडूनाला की ओर रवाना हुई। रोहली से आगे कडूनाला की तरफ फंसे लोगों तक पैदल पहुंच कर बचाव कार्य किया। शून्य तापमान में सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर तिंदी लाया गया। इसमें से 14 लोग रोहली में टेंट की व्यवस्था कर ठहराए गए। बचाव कार्य में आरक्षी सुरेंद्र कुमार, अंकुर चौहान, आनंद शर्मा के साथ राहुल, हिरदा राम व राजकुमार ने सराहनीय कार्य किया। एसपी लाहौल-स्पीति मावन वर्मा ने कहा कि इस दौरान डीएसपी हेमंत ठाकुर ने भी उदयपुर जाकर बचाव कार्य का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed