{"_id":"68efd2ab66405539530f23cf","slug":"1186-youth-gave-interview-in-the-job-fair-635-got-selected-kullu-news-c-89-1-klu1002-159422-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रोजगार मेले में 1186 युवाओं ने दिया साक्षात्कार, 635 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रोजगार मेले में 1186 युवाओं ने दिया साक्षात्कार, 635 का चयन
Wed, 15 Oct 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार देने के लिए कुल्लू पहुंचीं 34 प्रतिष्ठित कंपनियां
रोजगार मेले से कुल्लू दशहरा में जुड़ा नया आयाम : सुंदर सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में युवाओं के लिए रोजगार मेला लगाया गया। इसका शुभारंभ विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा में रोजगार मेले के रूप में एक नया आयाम जुड़ा है। इसने युवाओं को रोजगार के अवसर दिए।
इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि रोजगार मेले में 34 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। 1186 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। 635 आवेदकों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। मेले में 16 स्थानीय कंपनियों ने भी भाग लिया।
इससे पहले विधायक ने कहा कि रथ मैदान में रोजगार मेला श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति ने करवाया है। युवाओं को घर के नजदीक रोजगार पाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने सभी कंपनियों से चयनित युवाओं को निर्धारित न्यूनतम वेतन देने का आग्रह किया। युवाओं को सौर ऊर्जा क्षेत्र में उभरती संभावनाओं की ओर ध्यान देने के लिएप्रेरित किया। बताया कि आईटीआई शमशी में सौर ऊर्जा विषय शुरू कर छात्रों को प्रशिक्षित किया जा हा है।
विज्ञापन
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि रोजगार मेले में कंपनियों और युवाओं की शानदार उपस्थिति दर्ज हुई है। रोजगार मेले में युवाओं को कॅरिअर गाइडेंस भी दी जा रही है। इन्हें प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग, शिक्षा और साहसिक खेलों से संबंधित जानकारी दर गई। नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार सहित श्रम एवं रोजगार विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कंपनियों के प्रबंधक उपस्थित रहे।
--
मेले में 635 युवाओं का चयन