फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   118 water projects stalled... Rs 4.22 crore of Jal Shakti Department washed away in flood

Kullu News: पानी की 118 योजनाएं ठप... बाढ़ में बहे जलशक्ति विभाग के 4.22 करोड़

Sun, 29 Jun 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 29 Jun 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
118 water projects stalled... Rs 4.22 crore of Jal Shakti Department washed away in flood
पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पानी की संकट
विज्ञापन

योजनाएं रिस्टोर करने में लगेगा समय, लोगों को और झेलनी पड़ सकती हैं दिक्कतें

गौरीशंकर
कुल्लू। बरसात की पहली ही बारिश से आई बाढ़ जलशक्ति विभाग को चार करोड़ से ज्यादा की चपत लगा गई है। जिले में पानी की 118 योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। ऐसे में जल संकट पैदा होने लगा है।
हालांकि, जलशक्ति विभाग ने क्षतिग्रस्त हुई पानी की योजनाओं को सुचारू करने का कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन नुकसान अधिक होने से योजनाओं को रिस्टोर होने में काफी समय लग जाएगा। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पेयजल समस्या झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू में पानी की 118 योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। इससे जलशक्ति विभाग को 4 करोड़ 22 लाख 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश और बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा बंजार और मनाली में पानी की योजनाओं को नुकसान हुआ है। आनी और कुल्लू में भी दो-दो दर्जन योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा नदी के किनारे बनीं पेयजल योजनाओं को क्षति पहुंची है। सैंज की पिन पार्वती, जीवानाला, न्यूली खड्ड के अलावा मनाली के पलचान क्षेत्र में बाढ़ से सबसे जदा नुकसान हुआ है। आनी क्षेत्र में भी पानी की योजनाओं को क्षति पहुंची है।
--
कहां, कितनी योजनाएं प्रभावित
मंडल योजनाएं प्रभावित नुकसान लाखों में
कुल्लू 23 24.00
मनाली 33 71.10
बंजार 33 249.75
आनी 29 77.00
----------------------------------------

कुल 118 422.35
--
बारिश और बाढ़ के कारण पानी की योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। इससे पानी की आपूर्ति कई जगह प्रभावित हुई है। विभाग इन योजनाओं को ठीक करने का काम कर रहा है। - अमित मिरूपा, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग
--
जिले में सड़कों के अलावा पानी की योजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। विभाग से इन्हें रिस्टोर करने को कहा गया है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। - तोरुल एस रवीश, उपायुक्त
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed